back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीन को लगा झटका, इटली ने BRI Project से खुद को किया अलग; मेलोनी ने G-20 भारत यात्रा के दौरान लिया था फैसला

Rome: चीन के ड्रीम प्रोजेक्ट BRI से इटली ने आधिकारिक तौर पर बाहर होने की घोषणा की है। बीआरआई में शामिल होने वाला इटली एकमात्र जी-7 देश था। पीएम मेलोनी हमेशा से ही इस प्रोजेक्ट के खिलाफ बोलती आई हैं।

रोम, हि.स.। चीन के ड्रीम प्रोजेक्ट बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) से इटली ने आधिकारिक तौर पर बाहर होने की घोषणा की है। इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी ने भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान व्यक्तिगत रूप से चीन के विदेश मंत्री ली कियांग को इस संबंध में जानकारी दी थी।

BRI में शामिल होने वाला इटली एकमात्र जी-7 देश था

बीआरआई में शामिल होने वाला इटली एकमात्र जी-7 देश था। इटली के समाचार पत्र डायरियो पोलिटिको के अनुसार, इटली की पीएम मेलोनी के नेतृत्व वाले एक समूह ने इस बारे में चीन की सरकार को तीन दिन पहले जानकारी दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इटली और चीन के बीच कई हफ्तों तक कई चरण में वार्ता भी हुई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

इटली के इसमें शामिल होने से अमेरिका खासा नाराज था

इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने कहा कि चीन के साथ बीआरआई में शामिल होने के बाद भी दोनों देशों के बीच व्यापार में उम्मीद के अनुरूप वृद्धि नहीं हो पाई है। 2019 में इटली बीआरआई में शामिल हुआ था। बता दें कि पीएम मेलोनी हमेशा से ही इस प्रोजेक्ट के खिलाफ बोलती आई हैं। चीन ने इटली को इस प्रोजेक्ट में शामिल होने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे को प्रभावित किया था। इटली के इसमें शामिल होने से अमेरिका खासा नाराज था। इटली ने औपचारिक तौर पर इससे किनारा कर लिया है। हालांकि चीन की तरफ से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव प्रोजेक्ट

बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) प्रोजेक्ट चीन को अरब सागर से जोड़ता है। यह चीन के स्वायत्त क्षेत्र काशगर से लेकर पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह तक फैला है। यह प्रोजेक्ट गिलगित बाल्टिस्तान में पाकिस्तान के कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र में भी प्रवेश करती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने की बड़ी तैयारी, भेजा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें क्‍या है इरादा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...