Chandrababu Naidu: देश के टॉप-5 अमीर विधायकों में चंद्रबाबू नायडू, 668.57 करोड़ की संपत्ति के मालिक

Chandrababu Naidu Scam: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आज सुबह घोटाले के आरोप में गिरफ्तार हुए हैं। इन पर स्किल डेवलपमेंट योजना में करोड़ों रुपए के घोटले का आरोप है।
चंद्रबाबू नायडू, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।
चंद्रबाबू नायडू, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आज सुबह घोटाले के आरोप में गिरफ्तार हुए हैं। इन पर स्किल डेवलपमेंट योजना में करोड़ों रुपए के घोटले का आरोप है। यह खुद को बेगुनाह बता रहे हैं। वैसे, हम आपको बता दें कि पूर्व सीएम एवं तेलगू देशम पार्टी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू मौजूदा समय में देश के टॉप-5 अमीर विधायकों में एक हैं। यह करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

668.57 करोड़ रुपये की संपत्ति

आंध्रप्रदेश के चित्तूर की कुप्पम सीट से एन चंद्रबाबू नायडू विधायक हैं। इनके द्वारा 2019 विधानसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे के अनुसार इनकी कुल संपत्ति 668.57 करोड़ रुपये की है। देश में 3 विधायक ही हैं, जिनकी संपत्ति चंद्रबाबू नायडू से अधिक है। ये तीनों विधायक भी दक्षिण के राज्यों से हैं।

कंपनी में हिस्सेदारी के 545 करोड़ रुपए

चुनावी हलफनामे बताता है कि चंद्रबाबू के ऊपर देनदारी सिर्फ 15 करोड़ रुपए की है। इसमें उनके पास 545 करोड़ रुपए हेरिटेज फूड्स लिमिटेड कंपनी में हिस्सेदारी से है। उनके पास कंपनी 1,06,61,652 शेयर हैं। 2019 में चुनावी हलफनामे के वक्त शेयर की वैल्यू 511.90 रुपए थी। अभी इन शेयर की वैल्यू घटकर 272 रुपये रह गई है।

विजय बैंक में भी निवेश

उनके पास विजया बैंक के 100 शेयर हैं। यह बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय हो चुका है। उस समय उनके बैंक खाते में 45 लाख रुपये जमा थे.। उनकी पत्नी के खाते में 16 लाख रुपए थे। चंद्रबाबू ने गोल्ड और प्रॉपर्टी में बहुत रकम निवेश कर रखी है। पूर्व सीएम और उनकी पत्नी के पास 2 करोड़ रुपए की सोना-चांदी और रत्न वगैरह हैं। इस समय उनकी संपत्ति में 45 करोड़ रुपए की कृषि भूमि, 29 करोड़ कमर्शियल बिल्डिंग और 19 करोड़ रुपए की रेजिडेंशियल बिल्डिंग है। कुल 94 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है।

चंद्रबाबू नायूड से अमीर विधायक कौन

देश के सबसे अमीर विधायक कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार हैं। इनकी कुल संपत्ति 1413 करोड़ रुपए की है। दूसरे नंबर पर कर्नाटक ही के एच. पुत्तुस्वामी गौड़ा हैं। इनकी कुल संपत्ति 1267 करोड़ रुपए की है। कर्नाटक के प्रियकृष्णा 1156 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ तीसरे सबसे अमीर विधायक हैं। पांचवे सबसे अमीर विधायक गुजरात के जयंतीभाई सोमभाई पटेल हैं, जिनकी संपत्ति 661 करोड़ रुपए है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in