back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana Election: AAP को कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर उम्मीद कायम, AAP इन सीटों के साथ नहीं करेगी समझौता

सूत्रों की मानें तो AAP हरियाणा के कलयात विधानसभा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करना चाहती है। साथ ही कुरुक्षेत्र में कम-से-कम सीटों की मांग कर रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन को लेकर बातचीत अभी जारी है। सूत्रों के मुताबिक AAP और कांग्रेस हरियाणा के चुनावी मैदान में गठबंधन के साथ उतरने को लेकर तैयार है। मगर AAP कुछ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस से समझौता नहीं करना चाहती है। 

आम आदमी पार्टी का Plan-B 

सूत्रों की मानें तो AAP हरियाणा के कलयात विधानसभा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करना चाहती है। साथ ही कुरुक्षेत्र में कम-से-कम सीटों की मांग कर रही है। 

आम आदमी पार्टी Plan-B पर भी काम कर रही है। आम आदमी पार्टी का Plan-B है जिसमें वह कांग्रेस और BJP के बगावत करने वाले नेताओं पर नजर बनाए हुए है। बताया ये भी जा रहा है कि अगर Congress-AAP के बीच बात नहीं बनती तो आम आदमी पार्टी कांग्रेस और BJP के बागियों समेत अन्य उम्मीदवारों को टिकट देगी। 

राघव चड्डा ने क्या कहा

AAP नेता राघव चड्डा आए दिन अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान Congress-AAP गठबंधन पर अपना प्रतिक्रिया देते हुए राधव चड्डा ने कहा कि वो व्यक्तिगत बयान या व्यक्तिगत सीटों पर कोई बयान नहीं देना चाहते। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि दोनों पार्टियों की इच्छा, आरजू और उम्मीद भी है। अभी नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारिख 12 सितंबर है इससे पहले फैसला ले लिया जाएगा। अगर हम गठबंधन से सहमत नहीं होते या जीत की स्थिति नहीं बनती और अगर मन नहीं मिले फिर छोड़ देंगे। 

इसके बाद एक सवाल का जवाब देते हुए राघव ने कहा कि अभी वो इस बात पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं करना चाहते। अभी पॉजिटिव और अच्छे माहौल में बातचीत चल रही है। राघव को भरोसा है कि हरियाणा के हित में, देश के हित में और लोकतंत्र के हित में बातचीत से कुछ अच्छा जरूर निकलेगा। राघव ने आगे बताया कि वो आंकड़े किसी से साझा नहीं कर सकते चाहे वो क्यों न दूसरी पार्टी के नेता का बयान है।

AAP-कांग्रेस गठबंधन का है बेमेल- आप विधायक सोमनाथ भारती

कांग्रेस और आप के गठबंधन को लेकर एक तरफ जहां पार्टी से शीर्ष नेताओं की बैठकें हो रही है। वहीं इस गठबंधन से आम आदमी पार्टी के ही कुछ विधायक नाराज चल रहे हैं। राघव चड्डा से पहले आप के विधायक सोमनाथ भारती ने इस गठबंधन को बेमेल बताया था। उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी को हराने के लिए कांग्रेस और बीजेपी चुपचाप साथ मिलकर काम करती हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में किसी भी बड़े कांग्रेस नेता ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए कोई प्रचार नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बीजेपी की मदद की और जिस कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और आप के कई नेता जेल गए हैं वो कांग्रेस नेता अजय माकन की साजिश है। हरियाणा में गठबंधन से पहले पार्टी को लोकसभा चुनाव में दिल्ली में बने इस संगठन के प्रभाव का मूल्यांकन करना चाहिये।

बता दें कि, हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होना है। वहीं 8 अक्टूबर को परिणाम की घोषणा होगी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...