back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM UAE Visit: PM मोदी आज UAE में पहले हिन्दू मंदिर का करेंगे उद्घाटन, मूर्तियों की पहली झलक सामने आई

Abu Dhabi: PM मोदी आज अरब देश के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। मंगलवार को PM ने जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में 'अहलान मोदी' कार्यक्रम के संबोधन में UAE के राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया।

अबूधाबी, हि.स.। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात में है। प्रधानमंत्री मोदी आज अबूधाबी में पहला हिंदू मंदिर विश्व को समर्पित करेंगे। इसके अलावा वह भारत मार्ट का शुभारंभ भी करेंगे। अपने दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई और राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का इस बात के लिए धन्यवाद किया कि उन्होंने बीएपीएस मंदिर के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराई। दोनों पक्ष यह मानते हैं कि इस मंदिर का निर्माण दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करेगा। साथ ही वैश्विक समुदाय को भाईचारा, सहयोग और शांति का संदेश देगा।

संयुक्त अरब अमीरात का पहला हिंदू मंदिर

प्रधानमंत्री मोदी आज बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। यह संयुक्त अरब अमीरात का पहला हिंदू मंदिर है। यह हिंदू मंदिर करीब 27 एकड़ जमीन पर बनाया गया है। मंदिर के लिए जमीन संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने दान की है। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों देशों के बीच भारत-मध्य पूर्व आर्थिक कॉरिडोर (आईएमईसी) को लेकर अंतरसरकारी फ्रेमवर्क पर एक समझौता हुआ है। आईएमईसी भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर का हिस्सा होगा। इसको लेकर सितंबर, 2023 में जी-20 की शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली में भारत, यूएई, अमेरिका, फ्रांस, इटली, सऊदी अरब के प्रमुखों की उपस्थिति में समझौता हुआ था। इसके अलावा ऊर्जा क्षेत्र में नए सहयोग के लिए एक इलेक्ट्रिकल इंटरकनेक्शन और ट्रेड का समझौता हुआ है।

जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम को किया संबोधित

विदेश मंत्रालय के अनुसार, मोदी और शेख मोहम्मद के बीच हुई वार्ता में पेट्रोलियम संबंधों को मजबूत करने पर बात हुई। भारत जल्द ही यूएई से एलएनजी खरीद का समझौता भी करने जा रहा है। दोनों देशों के बीच अभिलेखागारों और संग्रहालयों से संरक्षण व सहयोग को लेकर भी दो अलग-अलग समझौते हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यात्रा के पहले चरण में कल अबूधाबी के जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित किया। भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ जारी किया है।

भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद

खचाखच भरे जायद स्टेडियम में भारतीय समुदाय को दिए गए संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”आज अबूधाबी में आप लोगों ने नया इतिहास रच दिया है। आप लोग यूएई के कोने-कोने से आए हैं और भारत के भी अलग-अलग राज्यों से आए हैं, लेकिन सब के दिल जुड़े हुए हैं। इस ऐतिहासिक स्टेडियम में हर धड़कन कह रही है- भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद। हर सांस कह रही है- भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद! बस… इस पल को जी लेना है…। जीभर कर जी लेना है। आज वो यादें बटोर लेनी हैं, जो यादें जीवन भर मेरे साथ भी रहने वाली हैं।”

PM मोदी ने दिया संदेश

उन्होंने कहा- ”मैं आज अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आया हूं। समंदर पार जिस देश की मिट्टी में आपने जन्म लिया, मैं उस मिट्टी की खुशबू आपके लिए लेकर आया हूं। मैं संदेश लेकर आया हूं, आपके 140 करोड़ भारतीय भाई-बहनों का…। और ये संदेश है कि- भारत को आप पर गर्व है, आप देश का गौरव हैं (‘भारत इज प्राउड फॉर यू)।” प्रधानमंत्री ने कहा, भारतम् निंगड़ै-और्त् अभिमा-निक्कुन्नु !! उंगलई पार्त् भारतम् पेरुमई पड़गिरदु !!
भारता निम्मा बग्गे हेम्मे पडु-त्तदे !! मी पइ भारतदेशम् गर्विस्तोन्दी !! उन्होंने कहा, ”एक भारत-श्रेष्ठ भारत की ये सुंदर तस्वीर, आपका ये उत्साह, आपकी ये आवाज, आज अबूधाबी के आसमान के पार जा रही है। मेरे लिए इतना स्नेह, इतना आशीर्वाद, ये अभिभूत करने वाला है। आप समय निकालकर यहां आए, मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं।”

शेख मोहम्मद बिन ज़ायद का भी आभार किया व्यक्त

उन्होंने कहा, ”आज हमारे साथ मिनिस्टर ऑफ टॉलरेन्स और हिज एक्सीलेंसी शेख नाहयान भी मौजूद हैं। वो भारतीय समुदाय के अच्छे मित्र और शुभचिंतक हैं। भारतीय समुदाय के प्रति उनका स्नेह, सराहनीय है। आज इस शानदार आयोजन के लिए मैं अपने ब्रदर, हिज एक्सीलेंसी शेख मोहम्मद बिन ज़ायद का भी आभार व्यक्त करता हूं। गर्मजोशी भरा ये समारोह, उनके सहयोग के बिना संभव नहीं था। उनकी आत्मीयता, मेरे प्रति उनका अपनत्व, मेरी बहुत बड़ी पूंजी है…।”

PM मोदी ने मोहम्मद बिन ज़ायद की तारीफ की

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”मुझे 2015 की अपनी वो पहली यात्रा याद है। तब मुझे केंद्र सरकार में आए बहुत अरसा नहीं बीता था। 3 दशक के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ये पहली यूएई यात्रा थी। डिप्लोमेसी की दुनिया भी मेरे लिए नई थी। तब एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत करने के लिए तब के क्राउन प्रिंस और आज के प्रेसिडेंट, अपने 5 भाइयों के साथ एयरपोर्ट आए थे। वो गर्मजोशी, उन सभी की आंखों में वो चमक, मैं कभी भी भूल नहीं सकता। उस पहली मुलाकात में ही मुझे ऐसा लगा जैसे मैं किसी अपने करीबी के घर आया हूं। वो भी एक परिवार की तरह मेरा सत्कार कर रहे थे। लेकिन साथियों, वो सत्कार सिर्फ मेरा नहीं था। वो सत्कार, वो स्वागत, 140 करोड़ भारतीयों का था। वो सत्कार, यहां यूएई में रहने वाले प्रत्येक भारतीय का था।”

PM मोदी ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री ने कहा, ”एक वो दिन था और एक आज का ये दिन है। 10 वर्षों में ये यूएई की मेरी सातवीं यात्रा है। ब्रदर शेख मोहम्मद बिन जायद आज भी मुझे एयरपोर्ट पर रिसीव करने आए थे। उनकी गर्मजोशी वही थी। उनका अपनापन वही था और यही बात उन्हें बहुत खास बना देती है। मुझे खुशी है कि हमें भी चार बार भारत में उनका स्वागत करने का अवसर मिला है। कुछ दिन पहले ही वो गुजरात आए थे। तब वहां लाखों लोग उनका आभार व्यक्त करने के लिए सड़क के दोनों तरफ जमा हो गए थे। आप जानते हैं कि ये आभार किसलिए? आभार इसलिए क्योंकि वो जिस तरह यूएई में आप सभी का ध्यान रख रहे हैं, वो जिस तरह आपके हितों की चिंता करते हैं, वैसा कम ही देखने को मिलता है। इसलिए उन्हें धन्यवाद बोलने के लिए वो सारे लोग घरों से बाहर निकल आए थे।”

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...