back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pakistan General Election: पाकिस्तान के आम चुनाव के रुझानों में इमरान की पार्टी समर्थित 154 उम्मीदवार आगे

Pakistan General Election: पाकिस्तान में धांधली के आरोपों और छिटपुट हिंसा के बीच गुरुवार को हुए आम चुनाव में पूर्व PM इमरान खान की पार्टी के समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों को बढ़त मिलती दिख रही है।

इस्लामाबाद, (हि.स.)। पाकिस्तान में धांधली के आरोपों और छिटपुट हिंसा के बीच गुरुवार को हुए आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों को बढ़त मिलती दिख रही है। मुल्क में नेशनल असेंबली की 336 सीटों में से 266 पर मतदान कराया जाता है, लेकिन बाजौर के हमले में एक उम्मीदवार की मौत हो जाने के बाद एक सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था। नेशनल असेंबली की 265 सीटों में से 163 के रुझानों में पीटीआई समर्थित 154 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

अभी मतगणना जारी

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने मतदान संपन्न होने के 10 घंटे से अधिक समय बाद शुक्रवार देररात चुनावी परिणाम की घोषणा शुरू की। अभी मतगणना जारी है। अब तक जिन बड़े नेताओं ने जीत हासिल की है, उनमें पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ, शहबाज शरीफ के बेटे हमजा शहजाद और शरीफ की बेटी मरियम नवाज शामिल हैं। आयोग के अनुसार जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ के नेता गौहर अली खान और असद कैसर ने भी जीत हासिल की। पीपीपी नेता आसिफ अली जरदारी और उनके बेटे बिलावल भी अपनी-अपनी सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में हैं

चुनाव में मुख्य मुकाबला इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई), तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) और बिलावल जरदारी भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के बीच है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में हैं और उनके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध है। 71 वर्षीय खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उम्मीदवार निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं, क्योंकि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने उनकी पार्टी के चुनाव चिह्न क्रिकेट का ‘बल्ला’ से वंचित करने के निर्वाचन आयोग के फैसले को बरकरार रखा था। नई सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 265 सीट में से 133 सीट जीतनी होंगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

14 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने इमरान खान के स्वास्थ्य पर जताई चिंता, पाकिस्तान सरकार को लिखा पत्र, उठाई ये मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान की बिगड़ती सेहत को लेकर 14 पूर्व...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...