back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mumbai बनी Asia की अरबपति कैपिटल; बीजिंग को पछाड़ा, एक साल में इतने लोग बन गए अरबपति

Capital of Billionaires: मुंबई अब दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपतियों का घर बन गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। मायानगरी मुंबई को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। पहली बार मुंबई एशिया के अरबपतियों की राजधानी बन गई है। मुंबई ने चीनी महानगर बीजिंग को पछाड़कर स्थान पाया है। एक आंकड़े के अनुसार मुंबई के 603 वर्ग किलोमीटर में अब बीजिंग के 16 हजार वर्ग किलोमीटर से अधिक अरबपति रहते हैं। हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट की मानें तो चीन में भारत के 271 की अपेक्षा 814 अरबपति हैं। मुंबई में बीजिंग में 91 के मुकाबले 92 अरबपति हैं।

दुनिया में तीसरे स्थान पर मुंबई

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अब न्यूयॉर्क के बाद मुंबई अरबपतियों के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर है। मुंबई ने 119 अरबपतियों के साथ सात साल बाद टॉप स्थान हासिल किया है। इसके बाद 97 अरबपतियों के साथ लंदन है। खबर के अनुसार मुंबई की कुल अरबपतियों की संपत्ति 445 अरब डॉलर है। जो पिछले साल से 47% अधिक है। बीजिंग की कुल अरबपतियों की संपत्ति 265 अरब डॉलर है। यह 28 प्रतिशत की कमी दर्शाता है।

मुंबई के धनवान सेक्टर-ऊर्जा और फार्मास्यूटिकल्स

मुंबई के धनवान सेक्टरों में ऊर्जा और फार्मास्यूटिकल्स शामिल हैं। इससे मुकेश अंबानी जैसे अरबपति जुड़े हैं। रियल एस्टेट प्लेयर मंगल प्रभात लोढ़ा (और परिवार) मुंबई में सबसे अधिक पैसा कमाने वाले अरबपति थे, जिनकी संपत्ति में 116 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में एक साल में 26 नए अरबपति हुए हैं। इस चलते यह शहर बीजिंग से आगे निकला है। इसी समय बीजिंग में 18 लोग अरबपतियों को सूची से बाहर हो गए हैं।

मुकेश अंबानी ग्लोबली 10वें सबसे अमीर शख्स

हालांकि दुनिया में दौलतमंदों की सूची में भारतीय अरबपतियों की ग्लोबल रैंकिंग में थोड़ी गिरावट आई है। मुकेश अंबानी ने संपत्ति में पर्याप्त वृद्धि के साथ 10वें स्थान को बनाए रखा है। गौतम अडानी की संपत्ति में उल्लेखनीय बढ़ोतरी से वह ग्लोबली आठ पायदान ऊपर 15वें स्थान पर पहुंच चुके हैं।

इन भारतीय अरबपतियों की भी धाक

HCL के शिव नादर और उनकी फैमिली की संपत्ति और ग्लोबल रैंकिंग में उल्लेखनीय वृद्धि देखी है। वो 16 पायदान ऊपर 34 नंबर पर हैं)। सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस एस पूनावाला की कुल संपत्ति 82 बिलियन डॉलर है। इनकी संपत्ति में मामूली गिरावट से 9 पायदान गिरकर 55वें स्थान पर हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Reliance Jio IPO: मार्केट में धमाल मचाने आ रहा है धाकड़ IPO, निवेशकों की बढ़ी धड़कन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रिलायंस ग्रुप की डिजिटल कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) साल 2026 की पहली छमाही में अपना IPO लॉन्च करने के लिए...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...