back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांग्लादेश में बनी Eco-Friendly लकड़ी की साइकिलों की यूरोप में बढ़ी मांग, पर्यावरण का रखा जा रहा खास ख्यास

Dhaka News: बांग्लादेश ने ईको-फ्रेंडली प्रोडक्टस की एक रेंज निकाल दी है। जिसमें पर्यावरण अनुकूल होटल बेड, सन बेड, पालतू जानवरों के खिलौने और फर्नीचर वस्तुओं की विस्तृत शृंखला शामिल है।

ढाका, हि.स.। बांग्लादेश में निर्मित पर्यावरण अनुकूल ‘लकड़ी की साइकिलें (बेबी बैलेंस बाइक)’ यूरोप के बाजार में धूम मचा रही हैं। इनका निर्माण बागेरहाट के बांग्लादेश स्मॉल एंड कॉटेज इंडस्ट्रीज कारपोरेशन (बीएससीआईसी) औद्योगिक शहर में कई कंपनियां कर रही हैं। पहले चरण में ग्रीस को 20 हजार लकड़ी की साइकिलें निर्यात की जा चुकी हैं। इनका निर्माण नेचुरल फाइबर कंपनी ने किया है।

पर्यावरण अनुकूल लकड़ी की साइकिलें यूरोप में मचा रहा धूम

बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, नेचुरल फाइबर कंपनी के उत्पादों में पर्यावरण अनुकूल होटल बेड, सन बेड, पालतू जानवरों के खिलौने और फर्नीचर वस्तुओं की विस्तृत शृंखला शामिल है। इस कंपनी ने 2005 में इस औद्योगिक शहर में गद्दे, कॉयर फेल्ट, कोको पीट, डिस्पोजेबल चप्पल सहित विभिन्न कॉयर उत्पाद नारियल के खोल से बनाने शुरू किए थे। 2023 में इस कंपनी ने पर्यावरण अनुकूल लकड़ी की साइकिलों पर अपना ध्यान केंद्रित किया।

ग्रीस ने दिया था 3 लाख बेबी बैलेंस बाइक का ऑर्डर

लकड़ी की साइकिलें तैयार करने वाले उद्यमी मुस्तफिज अहमद ने कहा कि उन्हें 2023 में ग्रीस से 3 लाख बेबी बैलेंस बाइक का ऑर्डर मिला। वह दिसंबर में इसकी पहली खेप निर्यात करने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा उनके कारखाने में निर्मित बिल्लियों और कुत्तों के लिए लकड़ी के खिलौने भी पिछले साल बेल्जियम को निर्यात किए गए थे। लकड़ी की साइकिलों की दूसरी खेप जल्द ही निर्यात की जाएगी।

ईको-फ्रेंडली एडल्ट साइकिल के भी आए ऑर्डर

अब बेबी बैलेंस बाइक के साथ एडल्ट साइकिल के भी ऑर्डर आए हैं। बांग्लादेश स्मॉल एंड कॉटेज इंडस्ट्रीज कारपोरेशन बागेरहाट के उप निदेशक जहीरुल इस्लाम ने कहा है कि इन ईको-फ्रेंडली लकड़ी के उत्पादों को विदेशों में निर्यात करके विदेशी मुद्रा अर्जित की जा रही है। ईको-फ्रेंडली होने से ये लोगों की सेहत के लिए भी लाभदायक सिद्ध हो रहा है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...