back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pakistan News: पाकिस्तानी आवाम के लिए खुशखबरी! आज मिल सकती है महंगी बिजली से निजात, सरकार कर रही छूट पर विचार

Islamabad News: पाकिस्तानी आवाम के प्रदर्शनों और उनके संघर्षों ने पाकिस्तानी सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया है। पाकिस्तानी आवाम को आज बिजली दरों में कुछ छूट मिल सकती है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान इन दिनों आर्थिक तंगी के हालात से पूरी तरह से जूझ रहा है। पाकिस्तान में इन दिनों महंगाई और बिजली दरों पर बेतहाशा वृद्धि देखने को मिली है। बढ़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ पाकिस्तान की आवाम जोरदार प्रदर्शन कर रही है। लोग सड़को पर उतरने को मजबूर हो गए है। फिलहाल, पाकिस्तानी आवाम के प्रदर्शनों और उनके संघर्षों ने पाकिस्तानी सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया है। पाकिस्तानी आवाम को आज बिजली दरों में कुछ छूट मिल सकती है।

जमात-ए-इस्लामी ने किया देशव्यापी हड़ताल का आह्वान

गौरतलब है कि, बढ़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ अवाम के प्रदर्शन के मद्देनजर ऊर्जा मंत्रालय ने मुद्रा स्फीति से प्रभावित आबादी को राहत देने के लिए प्रस्तावों की एक सूची को अंतिम रूप दिया है। उसे मंजूरी के लिए आज (मंगलवार) संघीय कैबिनेट की बैठक में पेश किया जाना है। इस मसले पर जमात-ए-इस्लामी ने एक सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

बिलों का भुगतान नहीं करेंगे लोग

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी आज अंतरिम सूचना मंत्री मुर्तजा सोलांगी और कार्यवाहक सूचना मंत्री मुर्तजा सोलांगी के सोमवार के बयान के हवाले से दी गई है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि देशभर में लगातार चौथे दिन विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिजली दरों में कमी और बिलों पर अतिरिक्त करों को हटाया नहीं गया तो वह बिलों का भुगतान नहीं करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार एक दिन पहले कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर ने आपातकालीन बैठक बुलाकर संबंधित अधिकारियों को उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए 48 घंटे के भीतर प्रभावी योजना लाने का निर्देश दिया था।

हमें जनता को कुछ राहत देनी होगी- सोलांगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोलांगी ने कहा कि यह ‘वास्तविक तरीके से राहत’ होगी, न कि केवल बोझ कम करने के लिए मासिक किस्त को तोड़ना। अगर हमने सीमित समय के लिए भी देश को चलाने की जिम्मेदारी ली है, तो हमें जनता को कुछ राहत देनी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आंदोलन से मुख्यधारा के राजनीतिक दल विशेष रूप से वे जो पीएमएल-एन के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा थे असमंजस में हैं। वह देश भर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने में असमर्थ हैं। आंदोलन में शामिल होने में इन पार्टियों की विफलता ने जमात-ए-इस्लामी जैसी धार्मिक-राजनीतिक ताकतों के लिए भुनाने का रास्ता खुला छोड़ दिया है। संगठन के सिराजुल हक ने 1 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) ने जरूर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की धमकी दी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान में भूचाल, पूर्व ISI चीफ फैज़ हामिद को 14 साल की कैद, इमरान खान के करीबी की मुश्किलें बढ़ीं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। । पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के पूर्व प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल फैज़ हामिद की मुश्किलें अभूतपूर्व तरीके से बढ़ गई हैं।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...