back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

USA: डोनाल्ड ट्रंप पर आपराधिक मामले में कोर्ट में चलेगा मुकदमा, राष्ट्रपति चुनाव से पहले खड़ी हुई बाधा

America: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आपराधिक मामले में पहली बार मैनहट्टन कोर्ट में पेश हुए। अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमेरिका के इतिहास में पहली बार किसी राष्ट्रपति को आपराधिक मामले में कोर्ट में पेश होना पड़ा है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 15 अप्रैल को मैनहट्टन कोर्ट में पेश हुए। उनके उपर ऐडल्ट फिल्म ऐक्ट्रैस के साथ यौन संबंध को छुपाने के लिए रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप है।

क्या है पूरा मामला?

यह आपराधिक मामला तब का है जब 2016 में डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति चुनाव के लिए खड़े हुए थे। चुनाव से पहले ट्रम्प के वकील, माइकल कोहेन ने ऐडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 130,000 डॉलर का भुगतान किया था। उनसे डोनाल्ड ट्रम्प के साथ यौन संबंध के बारे में चुप रहने के लिए कहा था। डेनियल्स का असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है। डोनाल्ड ट्रंप ने इन आरोप से इनकार किया है।

ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन से किया गया भुगतान

मैनहट्टन कोर्ट में प्रोसिक्यूटर के अनुसार, डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन से 12 मासिक भुगतानों के जरिए कोहेन को एक बड़ी राशि का भुगतान किया। प्रोसिक्यूटर ने दावा किया कि इस भुगतान को गुप्त धन के भुगतान की बजाय कानूनी सेवाओं के लिए चेक के रुप में सौंपा गया था।

कोर्ट के पूरे प्रोसेस में पेश रहना होगा ट्रंप को

अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं ऐसे में ट्रंप के खिलाफ आपराधिक ये आपराधिक मुकदमा उनके लिए एक बड़ी बाधा साबित हो सकती है। मैनहट्टन कोर्ट में डोनाल्ड ट्रंप की कार्यवाई मई तक चलने वाली है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दिन के समय में कोर्ट में ट्रायल में जाने की वजह से वो रात में कैंपेनिंग करेंगे। 77 वर्षीय ट्रंप को इस पूरे मुकदमे में पेश होना जरुरी है। इसके बाद जूरी के सामने गवाह की पेशी होगी। कोर्ट के ट्रायल की वजह से डोनाल्ड ट्रंप की पब्लिक इमेज खतरे पर आ गई है। क्योंकि इससे उनके चुनावी मैदान में बदनामी हो सकती है। इसके अलावा रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार की टिकट पर भी खतरे की तलवार लटक रही है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गैस की किल्लत पर भारत सरकार का बड़ा फैसला: पहले किसे मिलेगा सिलेंडर, जारी हुई लिस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और युद्ध का असर अब पूरी दुनिया पर दिखने लगा है। खबरों के मुताबिक...
spot_img

Latest Stories

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...