back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला, अरब में बढ़ाएगा अपनी सैन्य मौजूदगी

अमेरिका की पांचवीं फ्लीट के कमांडर वाइस एडमिरल ब्रैड कूपर ने अपने बयान में कहा कि ईरान गैरजिम्मेदार तरीके से व्यापारिक जहाजों का उत्पीड़न और उन्हें जब्त कर रहा है।

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी सेना अरब क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाएगी। अरब क्षेत्र की समुद्री सीमा में ईरान द्वारा कई व्यापारिक जहाजों का उत्पीड़न किये जाने का मामला सामने आने के बाद अमेरिका ने यह फैसला किया है।

जहाजों के उत्पीड़न के लिए ईरान को ठहराया जिम्मेदार

पिछले दो वर्ष में खाड़ी से गुजरने वाले 15 अंतरराष्ट्रीय जहाजों का उत्पीड़न हुआ या फिर उन पर हमला किया गया। इन स्थितियों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया गया है। आरोप है कि बीते महीने ईरान की नौसेना ने पनामा के एक व्यापारिक जहाज को जब्त कर लिया था, जिसे लेकर काफी तनाव बढ़ गया था। उससे पहले भी ईरान ने मार्शल आइलैंड के एक तेल के टैंकर को जब्त कर लिया था।

ताकतों के साथ मिलकर सहयोग और समन्वय बढ़ाया जाएगा

इस पर अमेरिका ने सख्त रुख अख्तियार किया गया है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि रक्षा विभाग खाड़ी में अपनी रक्षात्मक क्षमता को मजबूत करने की योजना बना रहा है। इसके लिए क्षेत्रीय ताकतों के साथ मिलकर सहयोग और समन्वय बढ़ाया जाएगा। अब अमेरिका ने बहरीन स्थित अमेरिकी नौसेना की पांचवीं फ्लीट के माध्यम से पेट्रोलिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। अमेरिका की पांचवीं फ्लीट के कमांडर वाइस एडमिरल ब्रैड कूपर ने अपने बयान में कहा कि ईरान गैरजिम्मेदार तरीके से व्यापारिक जहाजों का उत्पीड़न और उन्हें जब्त कर रहा है और इसे रोका जाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय सीमा में नेवीगेशन और जहाजों की आवाजाही किसी भी दबाव से मुक्त होनी चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग जारी रही तो होंगे गंभीर दुष्परिणाम! राज्यसभा में मिडिल ईस्ट जंग पर बोले PM मोदी, कहा- हर संकट के लिए भारत तैयार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राज्यसभा में मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵