back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Israel Hamas War: UN, WHO ने जताई चिंता, कहा- गाजा में फैल सकती है महामारी, मिस्र पर बढ़ा विस्थापन का दबाव

Washington: संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इजराइल और हमास के बीच गाजा में छिड़े युद्ध पर गंभीर टिप्पणी की है। इसमें कहा गया है कि गाजा में महामारी फैलने की आशंका है।

वाशिंगटन, हि.स.। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इजराइल और हमास के बीच गाजा में छिड़े युद्ध पर गंभीर टिप्पणी की है। इसमें कहा गया है कि गाजा में महामारी फैलने की आशंका है। साथ ही मिस्र पर बड़े पैमाने पर विस्थापन का दबाव बढ़ेगा।

मिस्र के साथ गाजा की सीमा के पास दबाव बढ़ रहा

अमेरिका के प्रमुख अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने कल चेतावनी दी थी कि मिस्र के साथ गाजा की सीमा के पास दबाव बढ़ रहा है। इस सीमा पर हजारों फिलिस्तीनी एकत्र हैं। यह लोग इजराइल के सैन्य अभियान से घबराकर भागे हैं।

गंभीर खतरा महामारी फैलने का है

इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि सार्वजनिक व्यवस्था जल्द ही पूरी तरह से खत्म हो जाएगी और इससे भी बदतर स्थिति सामने आ सकती है। गंभीर खतरा महामारी फैलने का है। इसके अलावा मिस्र में बड़े पैमाने पर विस्थापन के लिए दबाव बढ़ सकता है।”

स्वास्थ्य प्रणाली और उपचार व्यवस्था घुटनों पर आ गई

अखबार के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के आपातकालीन सत्र में महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेबियस ने कहा है कि गाजा की स्वास्थ्य प्रणाली और उपचार व्यवस्था घुटनों पर आ गई है। एन्क्लेव के 36 अस्पतालों में से केवल 14 ही आंशिक रूप से बीमारों और घायलों का इलाज करने में सक्षम हैं।

गाजा में भयावह हालात

द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, गाजा में भयावह हालात हैं। इजराइली सेना ने कल कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में गाजा में 250 से अधिक लक्ष्यों पर हमला किया है। पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र में गाजा में स्थायी युद्धविराम की मांग को लेकर हुए मतदान के बाद यह लड़ाई तेज हो गई। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के वीटो के कारण यह प्रस्ताव गिर गया। इसके बाद अमेरिका ने इजराइल को 13,000 राउंड टैंक गोला-बारूद देने की घोषणा की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें: www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इजरायल को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, फिलिस्तीन को देश के तौर पर मान्‍यता देगा फ्रांस

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । फ्रांस ने इजरायल को अब तक का सबसे बड़ा झटका दिया है। फ्रांस ने फिलिस्‍तीन को राष्‍ट्र के मान्‍यता देने...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...