back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

न्यूयॉर्क सिटी के पब्लिक स्कूलों में अब दिवाली पर होगा अवकाश, लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता

न्यूयॉर्क की प्रतिनिधि सभा की सदस्य जेनिफर राजकुमार ने कहा कि इसके लिए दो दशक से अधिक समय तक दक्षिण एशियाई और भारतीय-कैरिबियाई समुदाय ने संघर्ष किया है।

न्यूयॉर्क, हिन्दुस्थान समाचार। न्यूयॉर्क शहर में रोशनी के त्योहार दिवाली पर अब स्कूलों में अवकाश रहेगा। शहर के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि उन्हें गर्व है कि राज्य के सदन और राज्य के सीनेट ने न्यूयॉर्क सिटी के पब्लिक स्कूलों में दिवाली पर छुट्टी रखने संबंधी विधेयक को पारित कर दिया। उन्होंने सोमवार को विश्वास जताया कि गवर्नर इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे कानून का रूप देंगे। एडम्स ने कहा यह जीत केवल भारतीय समुदाय के महिला व पुरुषों और दिवाली मनाने वाले सभी समुदायों की नहीं, बल्कि यह न्यूयॉर्क की जीत है। इस वर्ष से न्यूयॉर्क शहर के पब्लिक स्कूलों में दिवाली की छुट्टी रहेगी।

भारतीय-कैरिबियाई समुदाय ने किया संघर्ष

न्यूयॉर्क की प्रतिनिधि सभा की सदस्य जेनिफर राजकुमार ने कहा कि इसके लिए दो दशक से अधिक समय तक दक्षिण एशियाई और भारतीय-कैरिबियाई समुदाय ने संघर्ष किया है। यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि अब दिवाली पर न्यूयॉर्क सिटी के पब्लिक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। न्यूयॉर्क सिटी स्कूल के चांसलर डेविड बैंक्स ने यह हम सबके लिए खुशी का पल है। उल्लेखनीय है जेनिफर न्यूयॉर्क राज्य की प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गईं पहली भारतीय-अमेरिकी महिला हैं। जेनिफर ने कहा कि दिवाली की छुट्टी को कानून में शामिल किया जाना चाहिए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...