back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका में भारतीय शख्स बुजुर्गों से करता था धोखाधड़ी, 33 महीने जेल और लगभग 20 करोड़ रुपये का लगा जुर्माना

29 साल के आशीष बजाज ने पिछले साल नेवार्क संघीय अदालत में जिला न्यायाधीश केविन मैकनेकल के समक्ष ऑनलाइन धोखाधड़ी करने की साजिश को स्वीकार किया था।

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका में बुजुर्गों से धोखाधड़ी करने के आरोप में एक भारतीय नागरिक को 33 महीने जेल की सजा सुनाई गई है, साथ ही 24 लाख डॉलर लगभग 20 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

आरोपी व्यक्ति ने ऑनलाइन धोखाधड़ी करने की साजिश को स्वीकार किया

जानकारी के मुताबिक 29 साल के आशीष बजाज ने पिछले साल नेवार्क संघीय अदालत में जिला न्यायाधीश केविन मैकनेकल के समक्ष ऑनलाइन धोखाधड़ी करने की साजिश को स्वीकार किया था। कोर्ट ने आरोपित पर 33 महीने की जेल की सजा दी गई है और 24 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है।

आरोपी की रिहाई के बाद भी दो साल तक उस पर नजर रखी जाएगी

अमेरिका के न्याय मंत्रालय ने बताया कि न्यू जर्सी और पूरे अमेरिका में बुजुर्ग लोगों को निशाना बनाने वाली अंतरराष्ट्रीय साजिश में उसकी संलिप्तता के लिए उसे 33 महीने की जेल की सजा दी गई है और 24 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। रिहाई के बाद भी दो साल तक उस पर नजर रखी जाएगी।

ऑनलाइन भुगतान कंपनियों का प्रतिनिधि बताकर बुजुर्ग लोगों को निशाना बनाया

मामले से जुड़े दस्तावेजों के अनुसार, अप्रैल 2020 से अगस्त 2021 तक बजाज और उसके साथियों ने खुद को विभिन्न बैंकों, ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं और ऑनलाइन भुगतान कंपनियों का प्रतिनिधि बताकर अमेरिका में बुजुर्ग लोगों को निशाना बनाया। अभियोजकों ने बताया कि बजाज और उसके साथियों ने बुजुर्गों से झूठ कहा कि उनके धोखाधड़ी रोकथाम प्रयासों के तहत अपराधियों को पकड़ने के लिए किए जा रहे एक स्टिंग ऑपरेशन में उनकी मदद की जरूरत है। उन्होंने बुजुर्गों को उनके बैंक खातों से उनके द्वारा नियंत्रित खातों में पैसे भेजने को कहा और कथित स्टिंग ऑपरेशन के कुछ दिन बाद उनके पैसे वापस करने का झूठा वादा किया।

बुजुर्गों ने अमेरिका में बजाज के बैंक खातों में भी ऑनलाइन पैसे भेजे

अदालती दस्तावेजों के अनुसार उन्होंने भारत, चीन, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित विभिन्न बैंकों में भी ऑनलाइन पैसे भेजे। बुजुर्गों ने अमेरिका में बजाज के बैंक खातों में भी ऑनलाइन पैसे भेजे। बजाज के कैलिफोर्निया स्थित घर पर भी नकद और चेक भेजे गए। इस साजिश के जरिए 2,50,000 डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी की गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या अमेरिका में भी घर-घर होती है LPG सिलेंडर की डिलीवरी? जानिए भारत से कितना अलग है रसोई गैस का सिस्टम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत में रसोई गैस का मतलब आमतौर पर लाल रंग का LPG सिलेंडर होता है, जिसे खत्म होने पर बुक...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...