back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका: संसद में चीन को लताड़ा, अरुणाचल मुद्दे पर भारत का हुआ समर्थन

भारतीय प्रदेश अरुणाचल प्रदेश पर दावा करते हुए चीन आक्रामकता दिखाता रहता है। इस कारण भारत और चीन की सेनाओं के बीच झड़पें भी हो चुकी हैं।

वाशिंगटन, एजेंसी। भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश के मुद्दे पर अमेरिकी संसद में चीन के खिलाफ आवाज उठी है। अमेरिकी संसद में एक द्विदलीय विधेयक पेश किया गया है जिसमें चीन की आलोचना करते हुए अरुणाचल मुद्दे पर भारत का समर्थन किया गया है। विधेयक को अरुणाचल को भारत का अभिन्न अंग बताया गया है।

अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग

भारतीय प्रदेश अरुणाचल प्रदेश पर दावा करते हुए चीन आक्रामकता दिखाता रहता है। इस कारण भारत और चीन की सेनाओं के बीच झड़पें भी हो चुकी हैं। इन घटनाओं के बीच अमेरिकी सांसदों जेफ मर्कले व बिल हागेर्टी ने अमेरिकी संसद में विधेयक पेश कर अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग बताया है।

स्वतंत्रता और कानून आधारित पद्धति का समर्थन

अमेरिकी कांग्रेस की कांग्रेसनल एग्जीक्यूटिव कमीशन ऑन चाइना के सह अध्यक्ष सीनेटर जेफ मर्कले ने कहा कि अमेरिका पूरी दुनिया में स्वतंत्रता और कानून आधारित पद्धति का समर्थन करता है। यह प्रस्ताव साफ कर देता है कि अमेरिका अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग मानता है, ना कि पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का। विधेयक में चीन की आक्रामकता की आलोचना करते हुए अमेरिकी सरकार से सहयोगी देशों के साथ संबंध और मजबूत करने के लिए कहा गया है।

भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना चाहिए

सीनेटर बिल हागेर्टी ने कहा कि इस समय चीन लगाातर हिंद प्रशांत महासागर में आजादी के लिए खतरा बना हुआ है। ऐसे समय में अमेरिका को अपने रणनीतिक साझेदारों, विशेषकर भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना चाहिए। अमेरिका और भारत की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने की अपील करते हुए उन्होंने क्वाड में सहयोग बढ़ाने की बात भी कही, ताकि हिंद महासागर में मुक्त आवाजाही सुनिश्चित हो सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने की बड़ी तैयारी, भेजा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें क्‍या है इरादा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...