नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोर्ट ब्लेयर के वीर सावरकर के नए टर्मिनल भवन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी एकता को लेकर निशाना साधा और कहा कि एक चेहरे पर कई चेहरे लगा लेते हैं लोग।
प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट का उद्घाटन के बाद कहा कि ज्यादा फ्लाइट्स और ज्यादा पर्यटक आने का सीधा मतलब है कि ज्यादा से ज्यादा रोजगार। उन्होंने आगे कहा कि पोर्ट ब्लेयर की इस नई टर्मिनल बिल्डिंग से राज्य में ईज ऑफ ट्रैवेल बढ़ेगा।
विपक्ष पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्षी एकता को लेकर बेंगलूरू में हो रही मीटिंग पर भी तंज कसा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल सिर्फ उन कामों को प्राथमिकता देते थे जिसमें इनका और इनके परिवार का भला हो। पीएम मोदी ने कहा कि इसका ये नतीजा हुआ कि हमारे आदिवासी क्षेत्रों और द्वीपों की जनता विकास से वंचित रही और विकास के लिए तरसती रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस कांग्रेस पर संज कसते हुए कहा कि कुछ दलों की स्वार्थ भरी राजनीति के कारण विकास का लाभ देश के दूर-दराज वाले इलाकों तक पहुंचा ही नहीं।
Opposition Meeting: क्या खत्म हो जाएगा UPA? जानिए विपक्ष की बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा





