रायपुर में PM मोदी ने दी 7000 करोड़ की सौगात, कहा- दशकों तक इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर रहने से विकास में हुई देरी

PM Modi: पीएम मोदी ने कहा कि भारत में दशकों तक इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर रहा जिसके चलते विकास में देरी हुई।
PM Modi
PM ModiSocial Media

रायपुर/नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क/हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को रायपुर में सुबह विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान पीएम ने इंफ्रास्ट्रक्चर को विकास से जोड़ते हुए कहा कि पिछले 9 साल में उनकी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से सबसे ज्यादा पिछड़े क्षेत्रों को लाभ हुआ है।

इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर रहने से विकास में देरी हुई

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में दशकों तक इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर रहा जिसके चलते विकास में देरी हुई। आज भारत उन क्षेत्रों में अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहा है जो विकास के क्षेत्र में पिछड़े रह गए। पीएम मोदी ने आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को सामाजिक न्याय से जोड़ते हुए कहा कि सदियों से अन्याय और असुविधा का सामना कर रहे लोगों तक आज भारत सरकार आधुनिक सुविधाएं पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर से लोगों को जीवन में आसानी, कारोबार में आसानी, रोजगार के अवसर और तेज विकास मिलता है।

7000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उपहार

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ तो इकोनामिक कॉरिडोर से जुड़ रहा है। रायपुर धनबाद इकोनामिक कॉरिडोर और रायपुर विशाखापट्टनम इकोनामिक कॉरिडोर इस पूरे क्षेत्र का भाग्य बदलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह आर्थिक गलियारे आकांक्षी जिलों से होकर गुजर रहे हैं। यह जिले कभी पिछड़े माने जाते थे और यहां हिंसा और अराजकता हावी थी। आज उन्हीं जिलों में भारत सरकार की कमान में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ को 7000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उपहार मिला है।

PM Modi
Lok Sabha Election 2024: BJP ने सेट कर लिया 2024 का एजेंडा! पसमांदा मुस्लिम और UCC पर दांव लगाने की तैयारी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in