back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM ने पिथौरागढ़ के गूंजी में सेना का बढ़ाया हौसला; पार्वती कुंड में की पूजा, अध्यात्म में रंगे नरेन्द्र मोदी

Dehradun: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पिथौरागढ़ पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने गूंजी में जवानों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने पार्वती कुंड में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

देहरादून, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पिथौरागढ़ पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने गूंजी में जवानों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने पार्वती कुंड में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रधानमंत्री पूरी तरह से अध्यात्म के रंग में रंगे दिखे।

प्रधानमंत्री मोदी का गूंजी में स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने स्थानीय लोगों से वार्ता की और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ ढोल भी बजाया। प्रधानमंत्री ने सेना, आईटीबीपी के जवानों से बातचीत कर उनका भी हौसला बढ़ाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की। फिर शिव का ध्यान लगाकर आदि कैलाश के दर्शन भी किए। इस दौरान प्रधानमंत्री डमरू, घंटा और शंख भी बजाते भी नजर आए। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी गूंजी गांव गए।

जोलिकोंग आदि कैलाश में प्रधानमंत्री पूजा अर्चना करने की साथ-साथ ध्यान भी किया और स्थानीय लोगों ने पारंपरिक पगड़ी, रंगा (कपड़ा) भी पहनाया और वही कपड़ा पहन कर पूजा अर्चना और आदि कैलाश के दर्शन किए।

प्रधानमंत्री अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए

इसके बाद प्रधानमंत्री अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए, जहां वो पूजा और दर्शन करेंगे। लगभग 6200 फीट की ऊंचाई पर स्थित जागेश्वर धाम में लगभग 224 पत्थर के मंदिर शामिल हैं।

यही नही प्रधानमंत्री आज उत्तराखंड को 4200 सौ करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर राज्य को सौगात देने वाले हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...