रायपुर, 21 फरवरी (हि.स.)। खेल एवं युवा कल्याण विभाग छग शासन के तत्वावधान छग ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ी खेल मंडाई जिसे पाटन खेल मड़ाई का नाम दिया गया है का आयोजन पाटन में 20 व 21 फरवरी को किया गया। रविवार को समापन अवसर पर गुरुचरण सिंह होरा महासचिव छग ओलंपिक संघ जी एस बॉम्बरा उपाध्यक्ष छग ओलंपिक संघ डॉ अतुल शुक्ला, अध्यक्ष रायपुर जिला ओलंपिक संघ ,डॉ दिनेश नामदेव क्रीड़ाधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी टीआर जगदाले ,रूपेन्द्र सिंह चौहान सहसचिव छग टेनिस संघ एसडीओपी पाटन एवं थाना इंचार्ज शिवानन्द तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उल्लेखनीय है के इस पाटन खेल मंडई का पुरस्कार वितरण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो ओलंपिक संघ के अध्यक्ष भी है को करना था परन्तु अत्यावश्यक बैठक में भाग लेने की व्यस्तता के कारण वे समापन समारोह में नहीं आ पाए। खेलो में संखलि, तुवे लंगरची, गेड़ी, नावगोदिया भौरा, गिल्ली डंडा,सुर पिट्टूल, पुधव पुक, एवं फुगड़ी की विधा में प्रतियोगिता आयोजित की गयी। वहीं खो खो की प्रतियोगिता प्रदर्शन खेल के रूप में कराई गई, जिसमें भिलाई काॅरपोरेशन की टीम विजेता एवं राजनांदगांव उपविजेता रही। ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा जो कि मुख़्य आयोजन कर्ता की भूमिका का निर्वहन कर रहे है ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी स्थानीय विभागों का सहयोग विशेष रूप से शासकीय महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी दिनेश नामदेव एवं उनकी टीम,थ् रोबाल की टीम का सहयोग इन खेलों को सफल बनाने हेतु मिला। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल




