back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pakistan News: इंडिया के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की हुई मौत, अज्ञात हमलावरों ने सियालकोट में की हत्या

Pakistan News: पाकिस्तान के सियालकोट की एक मस्जिद में अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने भारत के पठानकोट एयरबेस के गुनहगारों में शामिल जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर शाहिद लतीफ और हाशिम को गोलियों से भून दिया।

इस्लामाबाद, (हि.स.)। पाकिस्तान के सियालकोट की एक मस्जिद में बुधवार को अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने भारत के पठानकोट एयरबेस के गुनहगारों में शामिल जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर शाहिद लतीफ और हाशिम को गोलियों से भून दिया। शाहिद लतीफ की मौत को जैश-ए-मोहम्मद के लिए बड़ा आघात माना जा रहा है।

कंधार विमान को हाईजैक हुई थी रिहाई की मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिद लतीफ को वर्ष 2010 में भारत सरकार ने सजा पूरी होने और पाकिस्तान के बेहतर संबंधों की बहाली के प्रयास के लिए वापस भेजा था। उसके साथ 25 अन्य आतंकवादियों को भी रिहा किया गया था। भारत में सजा सुनाने के बाद वह जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश की जेलों में लगभग 16 वर्ष तक बंद रहा है। यही नहीं, 1999 में जब आतंकियों ने आईसी-814 विमान को हाईजैक कर कंधार पहुंचाया था तो मौलाना मसूद अजहर के साथ उसकी रिहाई की मांग भी की गई थी।

कैसे हुई शाहिद लतीफ की हत्या?

आतंकवादी शाहिद लतीफ की हत्या कैसे हुई, फिलहाल इसकी ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। शाहिद लतीफ को भारत ने आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया था। इसके साथ ही वह गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत एक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा वांछित था। शाहिद लतीफ पाकिस्तान के गुजरांवाला के अमीनाबाद कस्बे के मोर गांव का रहने वाला था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

न्यूजीलैंड की हार से मचा भूचाल! पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का दरवाज़ा, अब बस इतनी बड़ी जीत जरूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंग्लैंड की रोमांचक जीत ने ग्रुप-2 का पूरा गणित बदल दिया है और अब सेमीफाइनल की आखिरी सीट के लिए पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...