back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुठभेड़ के बारे में भ्रामक जानकारी दे रहे नक्सली : पुलिस अधीक्षक

बीजापुर, 07 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तर्रेम इलाके में शनिवार को हुई मुठभेड़ के बाद नक्सलियों द्वारा जारी प्रेस नोट पर पुलिस अधीक्षक कमललोचन कश्यप ने कहा कि नक्सली भ्रामक जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। मुठभेड़ में ढेर नक्सलियों की संख्या उनके प्रेस नोट में दी गई संख्या से करीब दस गुना तक हो सकती है। पुलिस अधीक्षक कश्यप ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि इसके पहले भी मीनपा क्षेत्र में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। उस समय नक्सलियों ने कहा था कि हमारे तीन साथी मारे गए। इसके बाद शहीदी सप्ताह के दौरान उन्हें बताना पड़ा था कि उनके 30 से अधिक साथी मारे गए थे। कश्यप ने कहा कि प्रेस नोट में चार नक्सलियों के मारे जाने की बात लिखी गई है, लेकिन पांच नक्सलियों की फोटो भेज रहे हैं। कहीं न कहीं नक्सलियों की बातों में विरोधाभास दिख रहा है। उन्होंने दावा किया नक्सलियों को तर्रेम मुठभेड़ में बड़ा नुकसान हुआ है। अगस्त में जब नक्सली शहीदी सप्ताह मनाएंगे तो इसकी संख्या लगभग 10 गुना होगी। हमारे जवान बहादुरी से लड़े हैं और नक्सलियों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को प्रतिबंधित नक्सल संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प के हवाले से जारी प्रेस नोट में चार नक्सलियों के मारे जाने की बात लिखी गई है। इनमें से महिला नक्सली सन्नी का शव नहीं ले जा पाने की बात स्वीकारी है। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे/ पवन

Advertisementspot_img

Also Read:

Kupwara Encounter: सीमा पर पाकिस्‍तान की नापाक चाल फेल, सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने शनिवार, 8 नवंबर को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम...
spot_img

Latest Stories

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...