back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुकमा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद, दो जवान घायल

दंतेवाड़ा और सुकमा से डीआरजी टीम सर्चिंग के लिए निकली थी। बाइक से जा रहे जवानों पर कुंडेर के पास घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने अचानक अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

सुकमा, एजेंसी। सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई जिसमें 3 जवान शहीद और दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को जल्द सुकमा लाया जा रहा है।मुठभेड़ की पुष्टि आई जीपी सुंदरराज ने की है।

घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा और सुकमा से डीआरजी टीम सर्चिंग के लिए निकली थी। बाइक से जा रहे जवानों पर कुंडेर के पास घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने अचानक अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जबतक जवान कुछ समझ पाते, नक्सलियों की गोलीबारी की चपेट में आ गए। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की लेकिन तब तक 5 जवान घायल हो चुके थे। इनमें से 3 जवान शहीद हो गए। मुठभेड़ में जगरगुंडा निवासी डीआरजी एसआई रामूराम नाग, चिंलानार मरकागुड़ा निवासी सहायक आरक्षक वंजाम भीमा, कुंजाम भीमा निवासी जगरगुंडा शहीद हुए हैं। वहीं, मुठभेड़ स्थल से जवानों के हथियार लूटे जाने की भी खबर है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सारे पाकिस्तानी जा रहे हैं वापस, ये 6 पाकिस्तानी नहीं लौटेंगे, SC ने आदेश देकर की मनाही, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के एक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उसने खुद को और अपने परिवार के सदस्यों को...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...