back to top
28.7 C
New Delhi
Friday, July 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार: अन्य राज्यों को भी भा रहा है पंचायत चुनाव में नई तकनीक का इस्तेमाल

पटना, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार के पंचायत चुनाव में नई तकनीक का इस्तेमाल अन्य राज्यों को भी भा रहा है। कई राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी इस तकनीक को जानने के लिए बिहार का दौरा भी कर चुके हैं। इस पंचायत चुनाव में बायोमीट्रिक का प्रयोग हो या फिर ओसीआर या ईवीएम से मतदान दूसरे राज्यों को भी पसंद आ रहा है। बिहार के पंचायत चुनाव में बोगस मतदान को रोकना प्रारंभ से ही राज्य निर्वाचन आयोग के लिए चुनौती रहा है। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव में पहली बार बायोमीट्रिक मशीनों का सहारा लिया गया। मतदाताओं के सत्यापन के लिए बूथों पर बायोमीट्रिक मशीनें लगाई गईं। इसके अलावा तीन पदों के लिए पहली बार ईवीएम से चुनाव कराए गए। इससे मतगणना के दौरान मतगणनाकर्मियों को काफी सहूलियत मिली। भाजपा के नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी भी कहते हैं कि बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार पंचायत चुनाव में मतदाताओं के बायोमीट्रिक सत्यापन और ईवीएम मशीन के साथ मतगणना में ओसीआर तकनीक का जो प्रयोग किया, उससे बोगस वोटिंग रोकने और न्यूनतम समय में चुनाव परिणाम की घोषणा करने में बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने कहा कि संसद की विधि, न्याय, कार्मिक एवं लोक शिकायत मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष के नाते मैं बिहार निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को संसदीय समिति के समक्ष नये मतदान प्रयोग की प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित करूंगा। उसके बाद स्थायी समिति इस संबंध में अपना प्रतिवेदन संसद के पटल पर रखेगी। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि कई राज्यों के निर्वाचन अधिकारी इस प्रयोग को देखने के लिए बिहार आ चुके हैं। मोदी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, तेलंगाना, गुजरात, पुडुचेरी, हरियाणा और दिल्ली के निर्वाचन अधिकारी पंचायत चुनाव में बिहार के अभिनव प्रयोग का अध्ययन करने यहां आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह मतदान कराने से फर्जी वोटर 15 फीसदी तक बाहर हो गए और वास्तविक मतदान औसतन 62 फीसदी रहा। यह प्रयोग भविष्य के चुनावों में अपनाया जा सकता है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Aamna Sharif का ब्लैक स्ट्रीट स्टाइल लुक वायरल, ग्लैमर और कॉन्फिडेंस ने जीता फैंस का दिल

Aamna Sharif अपनी खूबसूरती, एलिगेंट पर्सनैलिटी और बेहतरीन स्क्रीन...

Baby Names: कानिची नाम का मतलब – Kanici Name Meaning

Baby Names: Kanici Name Meaning – कानिची नाम का...

Health Tips: मानसून में इम्युनिटी कैसे बढ़ाएं? अपनाएं ये आसान और असरदार आदतें

मानसून अपने साथ ठंडी फुहारें और सुहावना मौसम तो...

सफलता पाने के लिए अपनाएं ये आसान Vastu Tips, हर दिन मिलेगा सकारात्मक परिणाम

सफलता के लिए अपनाएं ये प्रभावी Vastu Tips हर व्यक्ति...

Guruwar Mantra: आज गुरुवार को विष्णु मंत्रों के जाप से घर में आएगी सकारात्मक ऊर्जा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गुरुवार के दिन किए गए...

Nora Fatehi का स्ट्रीट स्टाइल लुक वायरल, ग्लैमर और फैशन ने फिर जीता फैंस का दिल

Nora Fatehi अपनी बेहतरीन डांसिंग स्किल्स, ग्लैमरस पर्सनैलिटी और...

Baby Names: परिभी नाम का मतलब – Paribhi Name Meaning

Baby Names: Paribhi Name Meaning – परिभी नाम का...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵