back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिजनौर मे पहली बार वोट डालने आए युवाओ में मतदान के प्रति दिखा उत्साह

बिजनौर, 14 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में बिजनौर में पहली बार वोट डालने आए युवाओ मे काफी उत्साह देखने को मिला। बिजनौर के नगीना में रहने वाली साक्षी ने बताया कि उन्होंने पहला वोट विकास के मुद्दे को ध्यान में रख कर दिया है। उनका मानना है कि पिछले 70 सालों में नगीना विकास की किरण से अछूता है। उन्हें उम्मीद हैं कि आने वाला जनप्रतिनिधि नगीना में विकास के नए पंख जरूर लगाए। एक दूसरी वोटर, मेघा ने बताया उनका वोट किसी ऐसी व्यक्ति को जाएगा जो रोजगार को बढ़ावा देगा और विकास के लिए काम करेगा। इसके अलावा नगीना में ही रहने वाली स्वाती और अनीता ने कहा कि वो पहली बार मतदान करने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित है। दोनों ने बताया कि उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने व आतंकबाद जैसे मुद्दे को जड़ से उखाड़ फेंकने को लेकर अपना मतदान किया है। नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के नागल सोती मतदान केंद्र पर पहली बार मत का प्रयोग करने पहुंची अंजली ने बताया राष्ट्र के निर्माण और लोकतंत्र की मजबूती के नाम पर अपना मत प्रयोग करके बहुत अच्छा लगा। –आईएएनएस विमल/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...

Ekadashi का व्रत क्यों है खास, जानिए क्या हैं इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Ekadashi) का व्रत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵