अयोध्या, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और हनुमान गढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। चुनाव जीतने के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा है। योगी आदित्यनाथ ने संत-महात्माओं और स्थानीय पार्टी नेताओं से भी मुलाकात की और पवित्र शहर की विकास योजनाओं पर चर्चा की। अयोध्या शनिवार से नवरात्रि मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम




