back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिलाओं को आटा-चक्की खोलने में मदद करेगी योगी सरकार

लखनऊ, 20 मार्च (आईएएनएस)। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं के सशक्तीकरण पर ध्यान देंगे। योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसी महिलाओं को आटा-चक्की खोलने में मदद देने के लिए योजना का पूरा मसौदा तैयार कर लिया है। सरकार के गठन के तत्काल बाद अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास विभाग इस योजना का लाभ महिलाओं को देने लगेगा। योजना के तहत महिलाओं को आटा-चक्की और मसाला चक्की खोलने के लिए 20,000 रुपये दिए जाएंगे। इसमें से दस हजार रुपये की रकम अनुदान के रूप में होगी और शेष दस हजार रुपये ब्याज रहित ऋण के रूप में दिए जाएंगे। योजना के तहत हर जिले से 125 महिलाओं को यह लाभ दिया जाएगा और इस तरह कुल 2,250 महिलाएं इस योजना का लाभ उठा पाएंगी। अभी योजना की शुरुआत दो जिलों से होगी और इसके लिए 17 महिला उम्मीदवारों का चयन भी कर लिया गया है। इसके बाद अन्य जिलों में भी महिलाओं को इस योजना से जोड़ने की तैयारी तेज कर दी जाएगी। –आईएएनएस एकेएस/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...