back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

योगी आदित्यनाथ की आज बंगाल में तीन जनसभाएं

कोलकाता, 08 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में सरकार गठन के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही भारतीय जनता पार्टी ने अपने केंद्रीय नेतृत्व को बंगाल में लगा दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार तीसरे दिन बंगाल में गुरुवार को तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा सुबह 11 बजे हुगली जिले की चापदानी में होनी है। दूसरी जनसभा दोपहर 12 बजे पश्चिम मेदिनीपुर के कृष्णरामपुर में होगी और तीसरी जनसभा 1:30 बजे के करीब हावड़ा जिले के संकराइल में होनी है। इनमें से चांपदानी और हावड़ा हिंदी भाषीबहुल क्षेत्र है। दरअसल योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक हैं और उनकी जनसभाओं में लोगों का भारी हुजूम उमड़ना उनकी लोकप्रियता का सूचकांक भी है। वह लगातार दावा कर रहे हैं कि बंगाल में इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी तय है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/ प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

The Bengal Files Day 3: फिल्‍म ‘द बंगाल फाइल्स’ का प्रदर्शन फीका, जानें तीसरे दिन की कमाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के स्‍टार अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी की लीड रोल वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ (The Bengal...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵