back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हावड़ा में योगी आदित्यनाथ की रैली, उमड़े लोग

कोलकाता, 03 अप्रैल (हि.स.)। चुनावी समर से गुजर रहे पश्चिम बंगाल में सरकार गठन के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी कोलकाता से सटे हिंदीभाषी बहुल क्षेत्र हावड़ा पहुंचे हैं। यहां उलूबेरिया विधानसभा क्षेत्र में उनका रोड शो हो रहा है, जिसमें लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। खुली जीप में सवार योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए न केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक बल्कि सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में आम लोग भी खड़े हैं। रोड शो में जय श्रीराम के नारे लग रहे हैं और योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे भी गूंज रहे हैं। वाहन पर सवार योगी आदित्यनाथ विजय का प्रतीक दिखा रहे हैं और लगातार रोड शो को आगे बढ़ने का इशारा कर रहे हैं। जहां जहां से योगी आदित्यनाथ का रोड शो गुजर रहा है, वहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/ प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵