back to top
26.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

World No Tobacco Day:आज ही छोड़ें तंबाकू इससे पहले पड़ जाए लत, इन गंभीर बीमारियों का उड़ाना पड़ सकता है नुकसान

निकोटीन एक तरह का केमिकल उत्पाद है। यह खून में शामिल होता है और दिमाग में डोपामिन रिलीज करता है। डोपामिन एक ऐसा हार्मोन है जिससे शरीर को खुशी मिलती है और एनर्जी महसूस होती है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विश्वभर में लोगों की बदलती जीवनशैली के कारण उन्हें स्वास्थय संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज के समय में काफी संख्य में लोग श्वास संबंधी बीमारियों का सामना कर रहे हैं। इसके पीछे का कारण है फेफड़ों का अस्वस्थ होना। इसके पीछे कई कारण जैसे वातावरण का प्रदूषित होना या किसी ऐसी उत्पाद का सेवन करना जिससे फेफड़ों पर असर पड़ रहा है। लोगों द्वारा सेवन किए जाने वाला उत्पाद तंबाकू ऐसा उत्पाद है जो फेफड़ों पर काफी हद तक गंभीर असर डालता है। यहां तक कि जिस उत्पादों में तंबाकू का इस्तेमाल होता है उसपर लिखा होता है, ‘तंबाकू के सेवन से कैंसर होता है’, लेकिन फिर भी ऐसे उत्पादों का सेवन किया जाता है। आज 31 मई है और इस दिन को ‘वर्ल्ड नो टोबैको डे’ के रूप में मनाया जाता है। इसका मकसद होता है लोगों के बीच तंबाकू के दुष्प्रभावों को बताना।

क्यों है तंबाकू घातक?

विशेषज्ञों के अनुसार बीड़ी, सिगरेट, हुक्का या किसी और तरह के तंबाकू उत्पाद में निकोटीन होता है। निकोटीन एक तरह का केमिकल उत्पाद है। यह खून में शामिल होता है और दिमाग में डोपामिन रिलीज करता है। डोपामिन एक ऐसा हार्मोन है जिससे शरीर को खुशी मिलती है और एनर्जी महसूस होती है। इस हार्मोन के कारण लोगों को लगता है कि इससे उनकी प्रोडक्टिविटी बढ़ती है। लेकिन बता दें कि निकोटीन हमारे नर्वस सिस्टम पर अटैक करता है। जिसके परिणामस्वारूप हमें निकोटीन की लत पड़ जाती है। एक बार इसकी लत लग जाए तो आसानी से छूटती नहीं है। लेकिन अगर कोई इसे छोड़ने की कोशिश करता है तो वो आसानी से नहीं छोड़ पाता है। छोड़ने की प्रक्रिया के दौरान कई प्रकार के सिंपटम देखने को मिलते हैं। इसमें शामिल है नींद न आना, चिड़चिड़ापन, गुस्सा आना, काम में मन न लगना और थकान महसूस होना।

किस-किस बीमारी का है खतरा?

अब क्योंकि निकोटीन सीधा नर्वस सिस्टम पर हमला बोलता है और फेफड़ो में दिक्कत आती है। तो ऐसी स्थिति में हृदय को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिसके कारण हृदय संबंधी दिक्कते होती हैं। साथ ही स्ट्रोक का खतरा भी होता है। इसके अलावा क्योंकि इसका असर नर्वस सिस्टम पर होता है तो इंसान के रिस्पॉन्स टाइम में भी फर्क पड़ता है। कैंसर के तो हमेशा ही तंबाकू के उत्पादों से खतरा रहता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Beauty Tips : 40 की उम्र में भी ग्लोइंग और यंग दिखें, बस अपनाएं ये सिंपल रुटीन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बड़ी उम्र में भी चेहरे की चमक और यंग लुक बनाए रखना मुश्किल नहीं है। 40 की उम्र के बाद त्वचा पर...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...