back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

World Environment Day 2023: पर्यावरण दिवस पर करें कुछ खास, घर में लगाए इन 5 पौधों को

विश्व पर्यावरण दिवस आज यानि 5 जून को मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण की रक्षा के लिए उचित उपाय करना है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पेड़-पौधे न केवल घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि शांत और सुखद वातावरण भी बनाते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि वायु शोधन में पेड़-पौधे अहम भूमिका निभाते हैं। यह स्वास्थ्य समस्याओं को कम कर सकता है। लेकिन अब हमारे आसपास के पेड़-पौधे धीरे-धीरे छोटे होते जा रहे हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषण की समस्या और बढ़ जाती है।

आप चाहें तो ताजी हवा के लिए घर में पौधे भी लगा सकते हैं। इंडोर प्लांट्स को बालकनी या लिविंग रूम में रखा जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में जो आपके घर की रौनक बढ़ाएंगे और हवा को भी साफ रखने में मदद करेंगे।

एलोवेरा का पैधा

एलोवेरा का पौधा घर की हवा को शुद्ध करता है। साथ ही यह आपके घर की शोभा भी बढ़ाएगा। साथ ही यह सेहत, त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

इस पौधे को लगाने के बाद ज्यादा पानी न दें। अपने एलोवेरा को नम रखने के लिए, हर 3-4 दिनों में पानी दें और समय-समय पर कटाई करें।

मनी प्लांट

यह पौधा आपके घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देगा। इस पौधे को लगाने से आप ताजी हवा में सांस ले सकते हैं। इससे आप स्वस्थ रहेंगे। यह पौधा प्रदूषण को कम करने में मदद करता है। बर्तन के अलावा आप बोतल में पानी भरकर भी इसको रख सकते हैं।

स्नेक प्लांट

यह पौधा हवा को शुद्ध करता है। इस पौधे को आप अपने घर में कहीं भी लगा सकते हैं। स्नेक प्लांट को ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती है।

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल कई दवाओं में भी किया जाता है। पूजा में भी तुलसी के पत्तों का प्रयोग किया जाता है। आप चाहें तो इस पौधे को बालकनी में भी रख सकते हैं।

बोस्टन फर्न

यह पौधा घर से प्रदूषित हवा को बाहर निकालता है। इस पौधे को काफी देखभाल की जरूरत होती है। पौधे को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी दें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंwww.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...