श्रीनगर, 30 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को कहा कि सोपोर शहर में सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रेनेड फेंकने वाली महिला की पहचान हो गई है। कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने कहा कि बुर्का पहने महिला की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला ने मंगलवार शाम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बंकर पर ग्रेनेड फेंका था। विस्फोट में एक स्थानीय पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गये। ग्रेनेड फेंकने का पूरा क्रम मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। –आईएएनएस एचके/एएनएम




