नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टॉवल एक ऐसी चीज है जो हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर इसकी बनावट की बात की जाए तो यह सिर्फ एक डिजाइन ही नहीं है बल्कि इसके पीछे वजह भी है। तोलिए के किनारे पर लाइन बनी होती है जिसे लोग सिर्फ एक डिजाइन की तरह देखते हैं। इस लाइन को लेकर कई बार लोगों के मन में भी कई सवाल आते होंगे की आखिर इसका क्या मतलब होता हैं तो चलिए जानते है और समझने की कोशिस करते हैं इसके बारे में।
लोगों ने बताया तौलिए की लाइन का मतलब
तौलिए एक ऐसी चीज हैं जो हमारी रोजाना की जिंदगी का हिस्सा बानी हुई है, तो चलिए आज इस तौलिए के बारे में हम आपको कुछ खास बातें बताते हैं। तौलिए पर बनी हुई लाइन ऐसा संकेत देती है कि जब यह इस्तेमाल करते-करते घुस जाती है और लाइन के बराबर नजर आए तो बदल कर दूसरा ले लेना चाहिए। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि इन लाइंस को रेसिंग स्ट्राइप भी कहते है जो तौलिए को जल्दी सूखने में मदद करती है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इससे तौलिए को आसानी से फोल्ड किया जा सकता है।
तौलिए पर क्या है इस लाइन का मतलब
वहीं रिपोर्ट्स जे मुताबिक अमेरिकी टावल होलसेलर टावल हब के का कहना हैं कि, ये लाइन ‘डॉबी बॉर्डर’ लाइन है जो बस सजावट के लिए नहीं होती है बल्कि इस तरह से तोलिए की उम्र बढ़ जाती है और सजावट का काम भी करती है। इस लाइन से पूरे तौलिए को अच्छी तरह से कसा जाता है। इसके अलावा यह शरीर को भी अच्छी तरह से सुखाने में मदद करता है। इतना ही नहीं इस लाइन की मदद से तोलिए की सिलाई नहीं खुलती है। तौलिए के इस हिस्से की वजह से टॉवल के ऊपर ग्रिप भी काफी अच्छा बनता है।





