back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन हैं संगम कुमार साहू? जिन्होंने पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस के रुप में ली शपथ, नीतीश कुमार भी रहे मौजूद

पटना उच्च न्यायालय को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ले ली।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पटना उच्च न्यायालय को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ले ली। उन्हें यह शपथ बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह पटना के लोकभवन में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर हुई नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाल ही में ओडिशा हाईकोर्ट के जज रहे न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू को पटना हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश केंद्र सरकार से की थी। इस सिफारिश के आधार पर केंद्रीय कानून मंत्रालय ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया।

आज से शुरू किया कोर्ट का कामकाज

पूर्व चीफ जस्टिस पी. बी. बजनथ्री के सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यवाहक चीफ जस्टिस सुधीर सिंह कार्यभार संभाल रहे थे। अब शपथ लेने के बाद जस्टिस संगम कुमार साहू आज लंच के बाद से कोर्ट में मामलों की सुनवाई शुरू कर चुके हैं। न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू मूल रूप से ओडिशा के कटक के रहने वाले हैं। कटक के नुअबाजार हाई स्कूल से मैट्रिक, स्टीवर्ट साइंस कॉलेज से इंटर और बीएससी इसके बाद उत्कल विश्वविद्यालय से अंग्रेजी और उड़िया में स्नातकोत्तर उन्होंने 26 नवंबर 1989 को वकालत के लिए ओडिशा स्टेट बार काउंसिल में पंजीकरण कराया। 2 जुलाई 2014 को वे ओडिशा हाईकोर्ट के जज नियुक्त हुए थे। न्यायमूर्ति साहू के पिता भी फौजदारी कानून के जानकार थे। ऐसे में वकालत उन्हें विरासत में मिली। लंबे समय तक ओडिशा में वकालत करने के बाद वे हाईकोर्ट के जज बने और अब पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵