back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन हैं नरेंद्र मान? जो Tahavvur Rana मामले में संभालेंगे पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की जिम्मेदारी

मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को आज भारत लाया गया है। उसे दिल्‍ली की तिहाड़ जेल में रखा जाएगा।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । 2008 के मुंबई 26/11 आतंकी हमलों के मुख्‍य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को आज अमेरिका से भारत लाया गया है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के संयुक्‍त ऑपरेशन से 7 सदस्यीय टीम उसको लेकर दिल्ली आ रही है। भारत में राणा को स्‍पेशल सुरक्षा दी जा रही है। दिल्ली के NIA कोर्ट में पेश करने के बाद राणा को तिहाड़ जेल हाई सिक्‍योरिटी वार्ड में रखा जाएगा। इस मामले में केंद्र सरकार ने स्पेशल प्रॉसिक्यूटर की नियुक्ति कर दी है। मामले की जिम्मेदारी वरिष्ठ वकील नरेंद्र मान को सौंपी गई है। 

गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया कि, सीनियर एडवोकेट नरेंद्र मान को इस मामले के स्पेशल प्रॉसिक्यूटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे पहले भी कई महत्वपूर्ण मामलों में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। NIA के स्पेशल कोर्ट के लिए उनकी नियुक्ति की गई है। होम मिनिस्ट्री ने अपने बयान में कहा कि वरिष्‍ठ वकील नरेंद्र मान को यह जिम्‍मेदारी तीन साल के लिए या आतंकी राणा का केस पूरा होने तक की गई है।

कौन हैं नरेंद्र मान?


नरेंद्र मान पेशे से जाने-माने वकील हैं। उन्होंने इससे पहले CBI के लिए स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के साथ ही कई हाई-प्रोफाइल मामलों को संभाला है। इनमें 2018 में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) पेपर लीक मामला भी शामिल है। अब एक बार फिर केंद्र ने उन पर भरोसा जताते हुए सीनियर एडवोकेट नरेंद्र मान को अब केंद्र सरकार ने राणा मामले में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की जिम्‍मेदारी सौपी गई है। 

तिहाड़ जेल में रहेगा राणा


अमेरिका सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी। आज राणा को स्‍पेशल सुरक्षा में भारत लाया जा रहा है। उसे दिल्‍ली NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान NIA उसे हिरासत में भी ले सकती है। फिर दिल्‍ली की हाई सिक्‍योरिटी तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। सबसे पहले राणा का मेडिकल टेस्ट होगा। 64 साल के तहव्वुर राणा के लिए स्पेशल बंदोबस्त NIA ने किए हैं। जेल में उसे हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखा जाएगा। 

राणा के पास कनाडा की नागरिकता


पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े राणा के पास कनाडा की नागरिता भी है। मुंबई हमलों को उसने दूसरे साजिशकर्ता डेविड कोलमन हेडली के सहयोग से अंजाम दिया। राणा को कड़ी सुरक्षा के बीच आज भारत लाया जा रहा है। अमेरिका ने राणा को भारत प्रत्‍यर्पण करने से पहले आतंकी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। उसमें कहा गया कि कथित बीमारी के चलते उनके भारत प्रत्‍यर्पण पर रोक लगाई जाए। लेकिन कोर्ट ने राणा की य‍े याचिका खारिज कर दी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

ठाणे: AIMIM की ‘हिजाब वाली’ पार्षद सहर शेख की जीत के बाद पिता का वीडियो हुआ वायरल, बोले-किसी के बाप के…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। ठाणे में वार्ड नंबर 30 से AIMIM की युवा नेता सहर शेख ने जीत दर्ज की है। जीत के...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...