कौन हैं जस्टिस संजीव खन्ना जो CJI DY Chandrachud के बाद भारत के अगले मुख्य न्यायधीश बनेंगे

CJI डी वाई चंद्रचूड़ रिटायर हो रहे है। CJI चंद्रचूड़ ने केंद्र सरकार को उनके बाद चीफ जस्टिस के तौर पर पदभार संभालने के लिए जस्टिस संजीव खन्ना का नाम दिया है।

1
CJI DY Chandrachud is retiring.
CJI DY Chandrachud is retiring.

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। भारत के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ रिटायर होने जा रहे है। ऐसे में सबके मन में यहीं सवाल है कि डी वाई चंद्रचूड़ के बाद भारत का अगला चीफ जस्टिस कौन होगा? चलिए आपको बता देतें है कि डी वाई चंद्रचूड़ ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने नाम बताया कि कौन देश का अगला चीफ जस्टिस कौन बन सकता है। सीजेआई चंद्रचूड़ ने पत्र में Supreme court के दूसरे वरीष्ठ न्यायधीश संजीव खन्ना के नाम का प्रस्ताव भेजा है। 

केंद्र सरकार ने मांगा उत्तराधिकारी का नाम 

केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते परंपरा के मुताबिक डी वाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखा जिसमें उनसे उत्तराधिकारी का नाम देने का अनुरोध किया था। इसके बाद सीजेआई चंद्रचूड़ ने केंद्रीय कानून मंत्रालय को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने संजीव खन्ना को उत्तराधिकारी के तौर पर नामित किया है। सीजेआई चंद्रचूड़ ने 9 नवंबर 2022 को भारत के मुख्य न्यायधीश के तौर पर पदभार संभाला था। अब चंद्रचूड़ का कार्यकाल 10 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। 

जस्टिस संजीव खन्ना का 6 महीने का कार्यकाल होगा

सीजेआई चंद्रचूड़ के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अगर संजय खन्ना देश के अगले चीफ जस्टिस बनते है तो उनका कार्यकाल 6 महीने का होगा इसके बाद वह 13 मई 2025 को रिटायर होगें। चलिए आपको बता देते है कि संजीव खन्ना कौन है? 

कौन हैं जस्टिस संजीव खन्ना? 

डी वाई चंद्रचूड़ के बाद संजीव खन्ना SC के दूसरे वरिष्ठ न्यायधीश है। अगर संजीव खन्ना चीफ जस्टिस बनते है तो वे भारत के 51वें मुख्य न्यायधीश होंगे। जस्टिस संजीव खन्ना ने एडवोकेट के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी। 1983 में दिल्ली बार काउंसिल के सदस्य बने। वे दिल्ली के हाई कोर्ट और ट्रिब्यूनल्स में वकालत करने लगे। संजीव खन्ना ने वकील के तौर पर संवैधानिक कानून, प्रत्यक्ष कराधान, मध्यस्थता, वाणिज्यिक कानून, कंपनी कानून, भूमि कानून, पर्यावरण कानून और चिकित्सा लापरवाही जैसे कई क्षेत्रों में मुकदमे लड़े है। 

2005 में संजय खन्ना दिल्ली हाई कोर्ट के एडिशनल जज बनें। 2006 में उन्हें परमानेंट जज बनाया गया। 18 जनवरी 2019 में संजय खन्ना भारत के Supreme Court of India के जज बने।