back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जनसंघ के निशान दीपक को पेंट… पीएम मोदी ने BJP के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के दौरान सुनाया जनसंघ का किस्सा

भारतीय जनता पार्टी(BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका पहला सदस्य बनाया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 सितंबर 2024 को भारतीय जनता पार्टी(BJP)के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की शुरुआत की। बीजेपी ने इस सदस्यता अभियान को संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 नाम दिया है। भारतीय जनता पार्टी(BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका पहला सदस्य बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के शुभारंभ के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनसंघ के समय का भी एक किस्सा सुनाया।

दीवारों पर दीपक में पेंट करके सत्ता तक नहीं पहुंचा जा सकता है

पीएम मोदी ने कहा कि जब वह राजनीति में नहीं थे, तो जनसंघ के जमाने में वह जनसंघ के निशान दीपक को बड़ी खुशी के साथ पेंट किया करते थे। उस समय कई राजनीतिक दलों के नेता इसको लेकर मजाक उड़ाया करते थे। वे कहा करते थे कि दीवारों पर दीपक में पेंट करके सत्ता तक नहीं पहुंचा जा सकता है। 

नेशन फर्स्ट की भावना को जीते हुए हम आगे बढ़ते रहे

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि कुछ लोग हमेशा से हम लोगों का मजाक उड़ाते रहे हैं। उस समय भी हमारा बहुत ही भद्दा मजाक बनाया गया। कुछ लोगों का चरित्र ही इस प्रकार का होता है कि उन्हें लगता है कि ऐसा करके वे बड़ा बन जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम सभी तरह की आलोचनाओं झेलते हुए, जन कल्याण की भावनाओं को मन में रखकर, नेशन फर्स्ट की भावना को जीते हुए हम आगे बढ़ते रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें आगे चलने का मंत्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया था, वह कहते थे ‘चरैवेती…चरैवेती…चरैवेती… जिसका मतलब चलते रहो होता है। 

इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगठन को प्राथमिकता दी है: नड्डा

वहीं भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधान सेवक होने के कारण प्रशासन की बारीकियों में व्यस्त रहते हैं। इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगठन को प्राथमिकता दी है। जब भी संगठन को जरुरत पड़ी है, उन्होंने अपने व्यस्त समय में भी संगठन को आगे बढ़ाने के लिए समय निकाला। मै पीएम मोदी का अभिनंदन करता हूं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵