नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2025 का आयोजन रविवार, 4 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। यह परीक्षा पेन और पेपर मोड में होगी और इसमें 20 लाख से अधिक छात्र भाग लेंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से कराने के लिए NTA ने विस्तृत गाइडलाइन जारी की है।
समय पर पहुंचना जरूरी, देर से आने पर नहीं मिलेगा प्रवेश सभी उम्मीदवारों को दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। देर से आने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ट्रैफिक, मौसम या दूरी को ध्यान में रखते हुए समय से पहले निकलें।
परीक्षा केंद्र पर ले जाने योग्य चीजें
एडमिट कार्ड (प्रिंट किया हुआ)
पासपोर्ट साइज फोटो (अटेंडेंस शीट के लिए)
वैलिड फोटो आईडी प्रूफ (आधार, पैन, पासपोर्ट आदि)
PwBD सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
व्हाइट बैकग्राउंड वाला पोस्टकार्ड साइज रंगीन फोटो
परीक्षा केंद्र पर न ले जाने वाली चीजें?
किताबें, नोट्स, लॉग टेबल, कैलकुलेटर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफोन, स्मार्ट वॉच पर्स, बैग, बेल्ट, टोपी, चश्मा, कैमरा खाने-पीने की चीजें, पानी की बोतल कोई भी धातु की वस्तु या जूलरी कोई भी उपकरण जो कम्युनिकेशन में इस्तेमाल हो सकता हो इन सभी प्रकार की चीजों पर मनाई है।
NEET UG 2025 ड्रेस कोड: क्या पहनें और क्या नहीं?
भारी कपड़े और लॉन्ग स्लीव्स से बचें जूते नहीं, केवल लो-हील चप्पल या सैंडल पहनें पारंपरिक/धार्मिक कपड़े पहनने वाले उम्मीदवार दोपहर 12:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचें ताकि सुरक्षा जांच में समय मिल सके। अगर इन कपड़ों में कोई प्रतिबंधित वस्तु मिली तो प्रवेश नहीं मिलेगा।
अनुचित साधनों पर होगी सख्त कार्रवाई
अगर कोई उम्मीदवार नकल या तकनीकी उपकरण का उपयोग करता पाया गया, तो उसे 3 साल तक NTA की किसी भी परीक्षा से डिबार किया जा सकता है। इसके अलावा कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। समय पर पहुंचें और शांत मन से परीक्षा दें। सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और निष्पक्ष तरीके से परीक्षा दें। कोई भी रिस्क न लें, क्योंकि पकड़े जाने पर आपका भविष्य खतरे में पड़ सकता है। NEET UG 2025 के लिए NTA ने साफ और सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं। छात्रों को सिर्फ परीक्षा की पढ़ाई ही नहीं, बल्कि इन नियमों का पालन करना भी उतना ही जरूरी है।





