नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्जी का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने अपने घर पर आखिरी सांस ली। वो पिछले कुछ समय से बीमार थे।
बंगाल के सबसे अधिक समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री थे
वह साल 2000 में मुख्यमंत्री रहे। वह बंगाल के सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री थे। बुधवार रात को उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
पूर्व मुख्यमंत्री की मौत से दुखी हूं : ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा, पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री की मौत से दुखी हूं। मैं उन्हें दशकों से जानती थी। वह पिछले कुछ सालों से बीमार थे और मैं उनसे उनके घर मिलने भी गई थी। मुझे बहुक खराब लग रहा है। इस समय में सुचेतना और मीरादी को भगवान शक्ति दे। उन्होंने CPI के नेताओं के प्रति भी सहानुभूति व्यक्त की है।
उल्लेखनीय है कि बुद्धदेब को लेफ्ट पार्टी का रिफॉर्मिस्ट माना जाता है। वो राज्य में औद्योगिकरण लेकर आए हैं। वो सिंगूर में टाटा नैनो प्लांट स्थापित करने के पीछे मुख्य व्यक्ति थे। साथ ही नंदीग्राम में स्पेशल इकोनॉमिक जोन को प्लान करने के पीछे भी बुद्धदेब ही थे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in





