नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । देशभर में तेज गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ने लगा है। और देश के कई इलाकों में अप्रैल के महीने में ही तापमान 40 पार चला गया है। वहीं, राजधानी दिल्ली-NCR में मंगलवार को सामान्य से 5.9 डिग्री ज्यादा 41 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। इस तापमान के साथ 8 अप्रैल दिन मंगलवार सीजन का और अप्रैल महीने में पिछले 3 साल में अब तक सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। देश भर में एक एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम में बदलाव के आसार है, जिससे अचानक मौसम करवट बदलेगा और बारिश होने से गर्मी और हीट वेव से राहत मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि अगले 3 दिन देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?
गुजरात, महाराष्ट्र का तापमान भी करीब 40 से 45 के बीच पहुंच गया है। एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से देश के कई इलाकों में मौसम करवट लेगा, जिसके असर से 10 अप्रैल से दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखा जाएगा। आज, कल और परसो तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिल सकती है। आज, कल और परसो तीनों पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी की भी संभावना है।
इन राज्यों में पड़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गोवा, कोंकण, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने का अनुमान है। इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
इन राज्यों में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में फिलहाल तेज गर्मी पड़ रही है, लेकिन 10 अप्रैल से गर्मी कम हो जाएगी। 12 अप्रैल तक, दक्षिण भारत, पूर्वी, पूर्वोत्तर भारत में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल , तेलंगाना, कर्नाटक, असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, मिनोरम, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। गरज चमक के साथ बादल बरस सकते हैं। बिहार में ओलावृष्टि होने की संभावना हैं।
पिछले 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पीछले दिन 8 अप्रैल को सक्रिय हो चुके पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में देखने को मिला। बीते दिन जम्मू कश्मीर के पहाड़ों पर बारिश हुई। श्रीनगर समेत कई निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहे, लेकिन फिलहाल जम्मू में आसमान साफ रहा।
वहीं, तीनों राज्यों में आज बुधवार, कल गुरुवार और परसो शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के इन इलाकों में जैसे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत समेत आसपास के क्षेत्रों में आज बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है। बीते दिन हिमाचल प्रदेश के लोगों को 2 दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली, क्योंकि पहाड़ों पर हलका हिमपात हुआ।




