back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोहरे के कहर से 129 फ्लाइट हुई कैंसिल, 32 ट्रेनें लेट; तेजस–हमसफर जैसी ट्रेनें भी 4 से 5 घंटे लेट

उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे और लो क्लाउड की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह की शुरुआत बेहद कम विज़िबिलिटी के साथ हुई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे और लो क्लाउड की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह की शुरुआत बेहद कम विज़िबिलिटी के साथ हुई। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने लो विज़िबिलिटी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में विज़िबिलिटी बेहद कम

घने कोहरे के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। वाहन रेंगते नजर आए और ट्रैफिक पर भी असर पड़ा। सुबह के समय दृश्यता बहुत कम रहने से लोगों को ऑफिस और अन्य कामों के लिए निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

रेल सेवाओं पर बड़ा असर, 32 ट्रेनें देरी से

कोहरे का सबसे ज्यादा असर रेल यातायात पर देखने को मिला है। अब तक 32 ट्रेनें अपने तय समय से घंटों देरी से चल रही हैं। इनमें राजधानी, तेजस और हमसफर जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी शामिल हैं।

देरी से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें

12417 प्रयागराज एक्सप्रेस – 4 घंटे 2 मिनट लेट

12427 रीवा – आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस – 3 घंटे 10 मिनट लेट

22436 नई दिल्ली – बनारस मंदिर वंदे एक्सप्रेस – 30 मिनट लेट

12309 नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस – करीब 4 घंटे लेट

12275 इलाहाबाद – नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस – करीब 4 घंटे लेट

12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस – लगभग 5 घंटे लेट

12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस – 4 घंटे 30 मिनट लेट

12225 कैफियत एक्सप्रेस – 5 घंटे 40 मिनट लेट

22823 न्यू दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस – 7 घंटे 48 मिनट लेट

15705 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस – 6 घंटे 20 मिनट लेट

12414 पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस – करीब 7 घंटे लेट इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी 3 से 9 घंटे तक की देरी से चल रही हैं।

कई राज्यों में कोहरे की मोटी परत

घना कोहरा पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मेघालय, उत्तर छत्तीसगढ़ और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में छाया हुआ है। इन इलाकों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई।

फ्लाइट सर्विस पर भारी असर

हवाई सेवाएं भी कोहरे से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर 129 उड़ानें रद्द हुई जिसमें 66 आगमन वाली फ्लाइट और 63 प्रस्थान वाली फ्लाइट शामिल है। कई विमानों को टैक्सीवे पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, जिससे यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। कम विज़िबिलिटी को देखते हुए देहरादून एयरपोर्ट ने भी एडवाइजरी जारी की है। फ्लाइट ऑपरेशंस प्रभावित होने की संभावना जताई गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी एयरलाइन से फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में मार्च में लौटी ठंड! बारिश-आंधी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी महसूस...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵