back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘हमें सारे वादे याद हैं, हमें काम करने दीजिए’, Ex-CM Atishi और CM Rekha Gupta के बीच ठन गई है

दिल्ली में नई सरकार के गठन बाद सवाल-जवाब का दौर शुरू हो गया है। सीएम और पूर्व सीएम के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। रेखा गुप्‍ता के पहली ही कैबिनेट बैठक होने के बाद आतिशी ने उन्‍हें वादें याद दिलाए है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्क । राजधानी दिल्‍ली में नई सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक बुलाई गई ,जिसमें सीएम रेखा गुप्‍ता ने कई बड़े फैसले लिए। जहां आयुष्‍मान भारत योजना लागू करने ओर विधानसभा के सत्र में कैश रिपोर्ट पेश करने से सं‍बंधित है। नई सरकार के गठन के एक दिन बाद ही पूर्व सीएम आतिशी और सीएम रेखा गुप्‍ता के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। वहीं दिल्‍ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की योजना पहली कैबिनेट में पास करने के वादे को भूल जाने का आरोप लगाया। तो वहीं अब सीएम रेखा गुप्ता ने उन पर पलटवार किया है।

‘रेखा गुप्ता और पीएम ने दिल्‍लीवासियों को झूठी गारंटी दी’

बीजेपी सरकार के पहली कैबिनेट में सीएम रेखा ने कई निर्णय लेने का ऐलान किया, तो वहीं इसी दौरान पूर्व सीएम आतिशी ने बीजेपी द्वारा किए गए वादें को याद दिलाई। आतिशी ने दिल्‍ली की महिलाओं को 2500 रुपये देने के वादे पर बयान दिया है। कहा कि दिल्‍ली की महिलाओं को 2500 रुपये देने के वादे पर मुहर कब लगेगी। उन्होंने सीएम पर तंज करते हुए कहा, ‘रेखा गुप्ता और पीएम मोदी ने दिल्‍लीवासियों को झूठी गारंटी दी है। चुनाव से पहले बीजेपी ने कहा था कि सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट मीटिंग में महिलाओं को 2500 रुपये देने की योजना पास होगी। हम पूछना चाहते हैं कि, दिल्ली की महिलाओं के 2500 रुपये कब आएंगे?’

आतिशी के बयान पर सीएम का पलटवार 

आतिशी के इन आरोपों पर सीएम रेखा गुप्ता ने पलटवार किया और कहा- ‘हमें हमारे वादे याद हैं, दिल्‍ली में सरकार हमारी है, एजेंडा हमारा है, काम हमें ही करने दीजिए ना।’ दिल्ली की सीएम ने कहा है कि जो भी वादे जनता से किए गए थे, वे सारे वादे पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि, हमने अपनी पहली ही कैबिनेट मीटिंग में आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना को लागू करने के लिए आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi में बिजली होगी महंगी? अप्रैल से बढ़ सकते हैं दाम, जानिए बढ़ोतरी की वजह और सरकार का पूरा प्लान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खबर है। आने वाले अप्रैल महीने से बिजली के दाम बढ़ सकते हैं। गर्मी के...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵