नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जबर्दस्त जवाबी कार्रवाई की है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरु किया था। जिसमें पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर तबाही मचा दी है। सेना की इस कार्रवाई पर देश खुश है। भारतीय वायुसेना और आर्मी की पूरा देश सराहना कर रहा है। इस बीच, भारत के इस ऑपरेशन के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है।
हमने हनुमान जी के आदर्शों का पालन किया- रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे जवानों ने सटीकता और मानवीयता दिखाई है। मैं सेना को साधुवाद देता हूं। जिन आतंकियों ने हमारे लोगों को मारा था, सेना ने उनके ठिकानें, लॉन्चपैट और ट्रैनिंग कैंप को तबाह किया। इस कार्रवाई में किसी भी बेकसूर लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा है। रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि सेना ने हनुमान की तरह हमला किया। हमने सिर्फ उनको मारा। जिन्होंने बेगुनाहों की जान ली। मैं भारतीय सेना के शौर्य को नमन करता हूं। हमने हनुमान जी के आदर्शों का पालन किया।
बता दें कि, रक्षा मंत्री ने यह बयान बुधवार को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 50 BRO बुनियादी ढांचा परियोजनों के उद्घाटन समारोह में कहीं। इससे पहले कांग्रेस की CAG बैठक के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे का भी बयान सामने आया है।
सर्वदलीय बैठक में शामिल हों पीएम- कांग्रेस
कांग्रेस की CAG बैठक में पार्टी अध्यक्ष ने भारतीय सेना की बहादुरी को सलाम करता हूं, हम आर्मी और सरकार के साथ खेड़े हैं। कमेटी ने अपनी मीटिंग के बाद सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ सरकार और सेना की हर कार्रवाई का समर्थन किया है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि कल होने वाली सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी भी शामिल हों। पार्टी की और से जयराम रमेश ने कहा कि, हम मांग करते है कि कल की सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी शामिल हो। हमने आग्रह किया था कि वे 24 अप्रैल को होने वाली बैठक में शामिल हों पर वे नहीं आए।
भारत ने लिया बदला
बता दें कि, भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद मंगलवार-बुधवार देर रात को पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इसमें 100 से अधिक आतंकी मारे जाने की खबर है। इस कार्रवाई के बाद आज सुबह कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं की तारीफ की।





