back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूक्रेन युद्ध के बीच हम अपनों को नहीं छोड़ सकते : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी ने पिछले कई दिनों से जारी रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाने और विस्तृत निकासी योजना को पीड़ित परिवारों से साझा करने की अपील की है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, इस तरह की हिंसा झेल रहे भारतीय छात्रों और अपनों के इन वीडियो को देखने वाले उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। किसी भी अभिभावक को इससे नहीं गुजरना चाहिए। भारत सरकार को तत्काल विस्तृत निकासी योजना को फंसे हुए लोगों के साथ-साथ उनके परिवारों के साथ साझा करना चाहिए। हम अपनों को नहीं छोड़ सकते। इस मसले पर सोमवार को प्रियंका गांधी ने भी प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस जय शंकर से अपील करते हुए कहा, यूक्रेन से आ रहे भारतीय छात्र-छात्राओं के वीडियो मन को बहुत ही ज्यादा व्यथित करने वाले हैं। इन बच्चों को भारत वापस लाने के लिए जो कुछ भी बन पड़ता है , भगवान के लिए, वह करिए। पूरा देश इन छात्र-छात्राओं और इनके परिवारों के साथ है। आपसे आग्रह है कि कैसे भी, सरकार इनकी सकुशल वापसी करवाने का प्रयास करे। इससे पहले भी, कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि आज स्थिति ये है कि बंकरों और भूमिगत मेट्रो स्टेशनों में शरण लिए हुए हमारे लोग जब मिशनों से सम्पर्क करना चाह रहे हैं तो न कोई फोन उठाता है और न ही कोई अधिकारी उनकी मदद के लिए उपलब्ध है। कांग्रेस पार्टी के अनुसार आज स्थिति ये है कि भीषण ठंड में छात्र अपनी जान बचाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। दूतावासों और मिशनों के आगे लंबी कतारें लगी हैं, जहाँ से कोई जवाब नहीं मिल रहा है। कांग्रेस ने मांग की थी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास इस समस्या से तत्काल निपटने के लिए कोई रोड़मैप बनना चाहिये। वो रुस तथा यूक्रेन के सरकारों से बात करके कठिन परिस्थितियों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए तत्काल हर संभव प्रयास करें। –आईएएनएस पीटीके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵