back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म प्रोड्यूसर प्रीतीश नंदी नहीं रहे; करीना, अनुपम खेर से लेकर इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर और पूर्व सांसद प्रीतीश नंदी ने 73 साल में ली अंतिम सांस। प्रीतीश नंदी के निधन पर गमगीन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने दी भावुक श्रद्धांजलि।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फिल्ममेकर और पूर्व सांसद प्रीतीश नंदी नहीं रहे। वह 73 साल के थे। उनके अचानक निधन से सिनेमा जगत शॉक में है। अनुपम खेर, करीना कपूर समेत कई सेलिब्रिटीज ने फिल्ममेकर को याद करते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। बतौर पत्रकार अपना करियर शुरू करने वाले प्रीतीश नंदी ने कई क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। इनमें ‘हजारों ख्व्वाहिशें ऐसी’, ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’, ‘कांटे’, ‘चमेली’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

संजय दत्त ने भावुक पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी है।

वहीं प्रीतीश नंदी के निधन पर गमगीन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भावुक पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी है। मशहूर अभिनेता संजय दत्त ने भी भावुक होते हुए एक्स पर लिखा- ‘एक क्रिएटिव जीनियस और एक काइंड सोल, आप याद आएंगे सर।’

[EMBED]

अनुपम खेर ने दोस्त के जाने का जताया दुख

अनुपम खेर ने प्रीतीश नंदी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘अपने करीबी और प्यारे दोस्त प्रीतीश नंदी के निधन की खबर से दुखी हूं। वह उम्दा कवि, लेखक और फिल्मकार थे। एक पत्रकार/एडिटर के तौर पर वह साहसी और सबसे अलग थे। मुंबई में शुरुआती दिनों में वह मेरे सपोर्ट सिस्टम रहे और हमेशा मुझे ताकत देते रहे। वह सबसे निडर लोगों में से एक थे। लार्जर दैन लाइफ। उनसे बहुत कुछ सीखा। हाल के समय में हमारी ज्यादा मुलाकात नहीं होती थी पर एक समय ऐसा था जब हम एक दूसरे के बिना रहते ही नहीं थे। वह यारों के यार थे। आप और आपके साथ गुज़ारा वक्त यादों में रहेंगे, मेरे दोस्त।’

[EMBED]

सुधीर मिश्रा ने लिखा, ‘प्रीतीश नंदी के बारे में क्या कहा जा सकता है? वो अच्छे से जिये, उन्होंने बहुत प्यार किया, खूब लड़े, बेवकूफों को मुंह नहीं लगाया, उनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब था। ‘

[EMBED]

अनिल कपूर ने लिखा, ‘अपने दोस्त प्रीतीश नंदी के निधन से दुखी हूं। एक निडर एडिटर, एक साहसी और अपने कहे को पूरा करने वाला व्यक्ति। ‘

[EMBED]

प्रीतीश नंदी के निधन पर राजदीप सरदेसाई, वीर सांघवी जैसे पत्रकारों ने भी शोक व्यक्त किया है। कार्टूनिस्ट सतीश आचार्य ने उनसे मैसेज पर हुई आखिरी बातचीत का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए उन्हें याद किया है। वहीं करीना कपूर ने अपनी फिल्म ‘चमेली’ के सेट से एक फोटो पोस्ट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि करीना की इस फिल्म को प्रीतीश नंदी ने ही प्रोड्यूस किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...