back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोपाल में मतान्तरण की कोशिश, मामला दर्ज

भोपाल, 15 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र के एक स्कूल में कुछ लोगों को इकट्ठा कर मतांतरण की कोशिश की गई। इसकी शिकायत पुलिस में किए जाने पर स्कूल संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। बैरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल परिसर में कुछ लोगों को मतांतरण के लिए लाए जाने की सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि वहां कई लोगों को इकट्ठा किया गया है तथा लोगों को मतांतरण के लिए तैयार किया जा रहा है। इस दौरान एक युवती ने वहां पुलिस के साथ पहुंचे लोगों से बहस भी की। उसका कहना था कि यीशु की आराधना करने से सब ठीक हो जाता है। वहीं उस युवती ने हिंदू देवी देवताओं पर तर्क कुतर्क करते हुए टिप्पणियां की। बैरागढ़ थाने के प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया है कि मिक्की दास की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। वहीं स्कूल के संचालक मेंनिस मैथ्यूज ने मतांतरण के आरोप को नकारते हुए कहा, हम किसी का भी मतांतरण नहीं करवाते। स्कूल को बदनाम करने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। –आईएएनएस एसएनपी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵