back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखीमपुर में हिंसा, जलियांवाला बाग हत्याकांड जैसा: शरद पवार

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की निंदा करते हुए इसे जलियांवाला बाग हत्याकांड जैसी स्थिति करार दिया। उन्होंने कहा यूपी में आज वैसी ही स्थिति हो गई है। शारद पवार ने मंगलवार को अपने दिल्ली स्थित आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा, जलियांवाला बाग में जैसे स्थिती थी, वैसी आज यूपी में हो गई है। किसान ये भूलेगा नहीं। केंद्र सरकार को असंतोष का सामना करना पडेगा ! बीजेपी सरकार के काफिले ने किसानों की हत्या की है। किसानों की हत्या के लिए यूपी सरकार और केंद्र सरकार जिम्मेदार है। वहीं इस पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए शरद पवार ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के सीटींग जज की कमिटी स्थापित कर के जांच होनी चाहिए। सत्ता का दुरूपयोग किया जा रहा है। गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा में 8 लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आ रही है, जिसमें किसान भी शामिल हैं। उत्तरप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखीमपुर आ रहे थे, इसके खिलाफ किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इस घटना को लेकर एनसीपी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवाद, टीएमसी, आम आदमी पार्टी, एमआइएम सहित कई विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं। पीड़ित परिवार को मुआवजे और नौकरी देने के साथ सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की अध्यक्षता में जांच कराने की मांग की जा रही है। –आईएएनएस पीटीके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵