back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के बीकानेर हाउस से रविवार को निकलेगी विंटेज कार रैली

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के बीकानेर हाउस में चल रहे राजस्थान उत्सव के दौरान रविवार 27 मार्च को सुबह विंटेज कार रैली का आयोजन होगा। विंटेज कार रैली का आयोजन राजस्थान सरकार राजस्थान फाउंडेशन और हेरिटेज मोटरिंग क्लब ऑफ इंडिया की तरफ से किया जा रहा है। राजस्थान प्रमुख आवासीय आयुक्त शुभ्रा सिंह ने आईएएनएस को बताया कि विंटेज कार रैली में तत्कालीन बीकानेर महाराजा की कार सहित अन्य राजशाही घरानों में शिकार और सफारी के लिए उपयोग होने वाली हेरिटेज कारों का काफिला शामिल होगा। इस विंटेज कार रैली में सबसे आगे बीकानेर महाराजा की कार होगी। इस हेरिटेज ड्राइव कार रैली में विशेष रुप से रोडस्टर, स्मॉल हैरीटेज कार, बॉलीवुड स्टार्स की कार, जीप तथा तत्कालीन राजा महाराजाओं द्वारा शिकार और स्पोर्ट्स के लिए काम में आने वाली करीब 25 विंटेज कारें शामिल होंगी। राजस्थान फाउंडेशन की आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि इस विंटेज कार रैली को रविवार सुबह 10:30 बजे बीकानेर हाउस से मॉरीशस की हाई कमिश्नर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। बीकानेर हाउस से निकलकर यह रैली अकबर रोड होते हुए मोतीलाल मार्ग से रेल भवन पहुंचेगी, जहां से चेम्सफोर्ड क्लब, ली मेरिडियन होटल अशोका रोड से इंडिया गेट होते हुए पंडारा रोड से पुन: बीकानेर हाउस पहुंचेगी, जहां पर इन विंटेज कारों को दर्शकों के लिए डिस्प्ले किया जाएगा। इसके साथ ही राजस्थान उत्सव में रविवार को बीकानेर हाउस में विंटेज कार रैली के बाद लाइव कठपुतली शो का आयोजन किया जाएगा, साथ ही राजस्थान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग आयोजन किया जाएगा, जिसमें राजस्थान के कैबिनेट मंत्री बी. डी. कल्ला शिरकत करेंगे। बीकानेर हाउस में 24 मार्च से 31 मार्च तक राजस्थान उत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान राजस्थानी हैंडीक्राफ्ट, राजस्थानी खानपान सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकते हैं। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...