नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का गुरुवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे में दुखद निधन हो गया। वे अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका लंदन जाने का कार्यक्रम पहले ही तय था और वे एक सप्ताह पहले ही रवाना होना चाहते थे। लेकिन चुनाव प्रचार की व्यस्तताओं के कारण उन्होंने अपनी यात्रा कुछ दिनों के लिए टाल दी और नई तारीख 12 जून तय की गई।
बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे विजय रुपाणी
जानकारी के अनुसार, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी 5 जून को अपनी बेटी से मिलने लंदन जाने वाले थे। उनके साथ उनकी पत्नी भी यात्रा पर जाने वाली थीं। लेकिन पंजाब प्रभारी और लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के प्रचार अभियान के कारण उन्हें अपनी यात्रा को टालना पड़ा। एक की रिपोर्ट में राज्य पार्टी प्रमुख सुनील जाखड़ ने बताया कि 5 जून को उनकी पत्नी लंदन चली गईं, लेकिन विजय रुपाणी वहीं रह गए। बाद में उन्होंने नई यात्रा की तारीख 12 जून तय की, लेकिन दुर्भाग्य से उनका वह सफर पूरा नहीं हो पाया।
टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त
12 जून को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला विमान टेकऑफ़ के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें विजय रुपाणी समेत कई अन्य यात्री भी मारे गए। मरने वालों का आंकड़ा 275 तक पहुंच चुका है। विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है और उसे जांच के लिए भेज दिया गया है।




