back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ी

भोपाल, 30 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू को लेकर सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए है, क्योंकि इस बीमारी के दस्तक देने की आशंका सताने लगी हैं राज्य के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अपर मुख्य सचिव जे.एन. कंसोटिया ने शीत ऋतु को देखते हुए बर्ड फ्लू के विरुद्ध सतर्कता और तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर्स से कहा गया है कि केंद्र शासन की एवियन इन्फ्लूऐंजा एक्शन प्लान 2021 की गाइड लाइन के अनुसार तैयारी करें। कंसोटिया ने कहा कि शीत ऋतु में प्रवासी पक्षी बर्ड फ्लू फैलाने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। इसलिये प्रदेश के जलाशयों एवं अभयारण्यों आदि में आने वाले प्रवासी पक्षियों पर विशेष निगरानी रखें। प्रवासी पक्षियों और अन्य राज्यों से लगने वाले सीमावर्ती जिलों के चिकन मार्केट, हाट-बाजार आदि से सेम्पल इकट्ठा कर जांच के लिये भोपाल स्थित स्टेट एनिमल डिजीज इन्वेस्टीगेशन लैब को भेजें। शीत ऋतु के दौरान लगातार सर्विलांस एवं निरीक्षण करें। प्रशासनिक अमले को निर्देश दिए गए हैं कि जिलें में कहीं भी पक्षियों या मुर्गियों में बीमारी, अप्राकृतिक मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल रोकथाम और नियंत्रण की कार्यवाही करें। कुक्कुट पालकों और लोगों को व्यापक प्रचार-प्रसार कर जागरूक करें। कलेक्टर्स से कहा गया है कि आकस्मिकता की स्थिति से निपटने के लिये दलों का गठन करें। साथ ही पीपीई किट्स, उपकरण, डिसइन्फेक्टेन्ट्स, दवाइयां आदि की उपलब्धता का आंकलन करें। पोल्ट्री फार्म, चिड़िया-घर, अभयारण्य, कुक्कुट बाजारों आदि में बॉयोसिक्यूरिटी मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करें। –आईएएनएस एसएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵