back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

​वाइस एडमिरल रवनीत सिंह बनाये गए नौसेना के उप प्रमुख

– विमानन क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल होने से योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी हैं रवनीत सिंह – नौसेना के फ्रंटलाइन जहाजों और वायु स्क्वाड्रनों की कमान संभालने का है अनुभव नई दिल्ली, 01 जून (हि.स.)। हैरियर और मिग-29 लड़ाकू जेट उड़ाने वाले वाइस एडमिरल रवनीत सिंह को नौसेना का उप प्रमुख बनाया गया है। उन्होंने 31 मई को सेवानिवृत्त हुए वाइस एडमिरल एमएस पवार से मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्हें अपने शानदार करियर के दौरान आधा दर्जन से अधिक प्रकार के विमान उड़ाने का अनुभव है। विमानन क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल होने से वह मास्टर ग्रीन इंस्ट्रूमेंट रेटिंग के साथ एक योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी हैं। उन्होंने नौसेना के फ्रंटलाइन जहाजों और नौसेना वायु स्क्वाड्रनों की कमान संभाली है। वाइस एडमिरल रवनीत सिंह को 01 जुलाई, 1983 को भारतीय नौसेना में कमीशन दिया गया था। उन्हें विमानन क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल है, इसीलिए वह मास्टर ग्रीन इंस्ट्रूमेंट रेटिंग के साथ एक योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी हैं। उन्होंने अपने शानदार करियर के दौरान एचटी-2, किरण एचजेटी 16, टीएस 11 इस्क्रा, हंटर, हैरियर जीआर 3, जेट प्रोवोस्ट, चेतक, गज़ेल, हॉक और मिग 29 केयूबी विमान उड़ाए हैं। इसके अलावा वाइस एडमिरल ने अपने विशिष्ट नौसैनिक करियर के दौरान विभिन्न चुनौतीपूर्ण स्टाफ, कमान और राजनयिक कार्यों के दौरान विभिन्न प्लेटफार्मों पर व्यापक अनुभव प्राप्त किया है। उन्होंने आईएनएस हिमगिरी, आईएनएस रणविजय, आईएनएस रणवीर, आईएनएएस 551बी, आईएनएएस 300 के साथ-साथ प्रमुख एयर बेस आईएनएस हंसा सहित विभिन्न फ्रंटलाइन जहाजों और नौसेना वायु स्क्वाड्रनों की कमान संभाली है। इसके अतिरिक्त उन्हें 2005 से 2008 तक केन्या, तंजानिया और सेशेल्स में भारतीय रक्षा सलाहकार भी नियुक्त किया गया था। फ्लैग रैंक पर पदोन्नति होने के बाद उन्होंने आईएचक्यू एमओडी (एन) में सहायक नियंत्रक वाहक परियोजना और सहायक नियंत्रक युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण, गोवा में फ्लैग ऑफिसर गोवा क्षेत्र/फ्लैग ऑफिसर नेवल एविएशन और मुंबई में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग वेस्टर्न फ्लीट के प्रमुख कार्यों को संभाला है। वह मुख्यालय पश्चिमी नौसेना कमान, मुंबई में चीफ ऑफ स्टाफ, डायरेक्टर जनरल प्रोजेक्ट सीबर्ड और आईएचक्यू एमओडी (एन) में कार्मिक प्रमुख रहे हैं। फ्लैग ऑफिसर ने भारत और विदेशों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में भाग लिया है, जिसमें तांबरम में फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर कोर्स, डीएसएससी वेलिंगटन में स्टाफ कोर्स, रॉयल एयर फोर्स बेस, विदरिंग, यूके में हैरियर कन्वर्जन कोर्स और आईआईएम अहमदाबाद में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट प्रोग्राम शामिल हैं। वाइस एडमिरल रवनीत सिंह को 2000 में नौसेना प्रमुख ने प्रशस्ति से सम्मानित किया था। उन्हें 2004 में नौसेना पदक (वीरता) और 2017 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

Merchant Navy में बनाना चाहते हैं अपना करियर तो टाइम रहते कर लें ये कोर्सेज, जानिए कितनी मिलती है सैलरी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Merchant Navy रोजगार का एक प्रमुख जरिया बनकर उभरा है। लोग इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने में जी तोड़ मेहनत...
spot_img

Latest Stories

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵