back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर ने नौसेना ऑपरेशंस के महानिदेशक का पदभार संभाला

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर ने सोमवार को नौसेना ऑपरेशंस के महानिदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है। नौसेना ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने मिसाइल कार्वेट आईएनएस कोरा, मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस शिवालिक और विमानवाहक पोत आईएनएस विराट की कमान संभाली है। वह आईएचक्यू, रक्षा मंत्रालय (नौसेना) में स्टाफ रेक्विरेमेंट डायरेक्टरेट, कार्मिक निदेशालय तथा नेट सेंट्रिक ऑपरेशन्स निदेशालय में महत्वपूर्ण स्टाफ अपॉइंटमेंट (नियुक्तियां) पर कार्यरत रहे हैं। फरवरी 2016 में रीयर एडमिरल के पद पर पदोन्नति के बाद, उन्हें मुख्यालय आईडीएस, नई दिल्ली में असिस्टेंट चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (इंट -ए) के रूप में नियुक्त किया गया और बाद में उन्हें पश्चिमी नौसेना कमान के मुख्यालय में चीफ स्टाफ ऑफिसर (ऑपरेशंस), महाराष्ट्र नेवल एरिया के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग और फ्लैग ऑफिसर, सी ट्रेनिंग नियुक्त किया गया। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला, पुणे के पूर्व छात्र हैं, जिन्हें जनवरी 1987 में भारतीय नौसेना में कमीशन प्रदान किया गया था। वह डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, नेवल वॉर कॉलेज, करंजा और नेवल कमांड कॉलेज, न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड, अमेरिका से स्नातक हैं। फ्लैग ऑफिसर पनडुब्बी रोधी युद्धकला (एएसडब्ल्यू) में विशेषज्ञ हैं एवं एएसडब्ल्यू अधिकारी के रूप में उन्होंने नौसेना के अग्रिम युद्धपोतों पर और बाद में गाइडेड विध्वंसक आईएनएस मैसूर के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एवं प्रिंसिपल वॉरफेयर ऑफिसर के रूप में कार्य किया है। वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है। –आईएएनएस एकेके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵